हरियाणा सरकार ने लंदन में भी दिया गीता का संदेश

हरियाणा सरकार ने लंदन में भी दिया गीता का संदेश

हरियाणा सरकार ने लंदन में भी दिया गीता का संदेश। ब्रिटिश पार्लियामेंट में गीता महोत्सव का आयोजन किया गया था।

हरियाणा की रणभूमि कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने गीता का संदेश दिया था जिसमें उन्होने भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करने को कहा था। अब हरियाणा की बीजेपी सरकार गीता के संदेश को विश्व स्तर पर फैलाने का काम कर रही है। जी हां हरियाणा सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव मनाने का फैसला लिया था, जिसके तहत इस साल गीता महोत्सव लंदन में मनाया जा रहा है।

आपको बता दे कि लंदन में गीता महोत्सव का आज आखिरी दिन है। हरियाणा का प्रतिनिधित्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल कर रहे हैं। विपुल गोयल ने महोत्सव में लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र धर्मयुद्ध के बारे में भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि पूरा विश्व हमारा परिवार है। यह संदेश भगवान श्री कृष्ण ने वहीं दिया था। इस दौरान उन्होने कहा कि अगर हम कर्म करेंगे तो भाग्य को भी बदल सकते हैं। वही देश और प्रदेश की बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए उन्होने मेक इन इंडिया के बारे में भी बताया। 

 

Leave a comment