HARYANA: स्कूल के समय में किया गया बदलाव, सरकार ने नोटिस जारी कर दी जानकारी

HARYANA: स्कूल के समय में किया गया बदलाव, सरकार ने नोटिस जारी कर दी जानकारी

चंडीगढ़: उत्तरी भारत समेत देशभर में सर्दी का मौसम आ चुका हैं। इस बीच हरियाणा ने स्कूलों को लेकर एक फैसला लिया गया हैं। बता दें कि हरियाणा सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया हैं। इसकी जानकारी हरियाणा सरकार ने एक नोटिस के जरिए दी हैं। स्कूल की समय में बदलाव के बाद स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक लगेंगी। वहीं, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7:55 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:30 बजे खत्म होगी जबकि दूसरी पाली दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

स्कूलों के समय में बदलाव

दरअसल हरियाणा सरकार के द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक कहा गया हैं कि  हरियाणा सरकार ने 01 दिसंबर से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सिंगल शिफ्ट के स्कूलों का समय सुबह 09:30 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक होगा। दूसरी ओर, दो शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 07:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12:40 बजे से शाम 05:15 बजे तक होगा।

इस दौरान हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि राज्य के सभी ब्लॉकों में 238 पीएम-श्री स्कूल खोले जाएंगे। इसके अलावा, प्रत्येक स्कूल के नवीनीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा लगभग 1 करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे।

Leave a comment