Gohana Crime: हरियाणा के गोहाना शहर में एक मेरेज पैलेस में चल रहे शादी समारोह में गोलियां चली। दूल्हे के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि दूल्हा भी गोली लगने से घायल हो गया। दूल्हा हरियाणा पुलिस में है और मधबुन में ड्यूटी है। उसकी शादी को लेकर समारोह आयोजित किया गया था। वहां पहुंचें युवकों ने झगड़ा किया, जिसके बाद गोलियां चलाई गई। दूल्हे के ममेरे भाई के शव को भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया। शहर थाना गोहाना की पुलिस जांच कर रही है।
गांव मुंडलाना के रणधीर का बेटा अजीत हरियाणा पुलिस में नौकरी करता है और उसकी ड्यूटी मधुबन में है। परिवार इस समय गोहाना में पानीपत रोड के पास रहता है। गुरुवार रात को उसकी शादी को लेकर समारोह चल रहा था। इसके लिए पानीपत रोड स्थित एक मेरेज पैलेस को बुक किया गया था और भोज का आयोजन किया गया। शुक्रवार को बरात जानी थी। शादी समारोह में अजीत के जानकार और रिश्तेदार खुशियां मना रहे थे। शादी में उसके मामा का लडक़ा गढ़ी सिसाना का जयदीप भी आया था। रात लगभग साढ़े 10बजे शादी समारोह में कुछ युवक पहुंचे और झगड़ा करने लगे। इसके बाद पिस्तौल निकालकर गोलियों चला दी गईं। अनुज उर्फ़ जयदीप की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी। अजीत के हाथ में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। दोनों को भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया।
पुरानी रंजिश के चलते चली गोली
मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान नें बताया देर रात को एक शादी समारोह मे पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने का मामला सामने आया था इसमें नरेंद्र, सुनील व देवेंद्र के इलावा तीन से चार अन्य और वहां पहुचे जिन्होंने वहां आकर फायरिंग की है जिस मे गोली लगने से अनुज नाम की गोली लगने से मौत हो गई इस मामले मे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है मामले की जांच की जा रही है।
Leave a comment