Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: घरौंडा में एक परिवार पर जानलेवा हमला, गोलियों की बौछार से चार से पांच हुए घायल

Haryana News: घरौंडा में एक परिवार पर जानलेवा हमला, गोलियों की बौछार से चार से पांच हुए घायल

Haryana News: हरियाणा के घरौंडा में बल्हेड़ा गांव में एक परिवार पर जानलेवा हमलाकिया गया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ चार से पांच राउंड गोलियां चलाई। लाठी डंडों ओर तेजधार हथियारों से हुए हमले में चार से पांच लोग घायलहो गए। दो व्यक्तियों को गोलियों के छर्रे लगने की आशंका जताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

बल्हेड़ा निवासी वाजिद के परिवार का पड़ोस में रहने वाले हारून के परिजनों के साथ गाली गलौच को लेकर झगड़ा हो गया। ग्रामीणों ने मामले को शांत करवाने का प्रयास किया लेकिन झगड़ा खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि इसी दौरान हारून के परिजनों ने कुछ बाहरी बदमाश प्रवृति के लोगों को बुला लिया जिसके बाद ये झगड़ा बड़े विवाद में बदल गया। बदमाशों ने चार से पांच बार फायरिंग की और डंडों ओर तेजधार हथियारों से वाजिद के भाइयों पर हमला बोल दिया। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। हमले में एक पक्ष के चार से पांच लोग घायल हुए है जिनमें से दो लोगों को गोलियों के छर्रे भी लगे।

दो हमलावारों को ग्रामीणों ने पकड़ा

हमलावरों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद घरौंडा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने दीपक कुमार ने बताया कि बल्हेड़ा में विवाद की सूचना मिली थी। कुछ लोग घायल हुए है उन्हें अस्पताल भेजा गया है। फायरिंग की जांच की जा रही है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Holiday: अगले हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी कामकाज; नहीं तो पड़ेगा पछताना

Bank Holiday: भारत के अनेक राज्यों में लगभग रोड कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान बंद की भी छुट्टी होती है। हालांकि, ये जरूरी नहीं की पूरे भारत में बैंक बंद हो,लेकिन जिस राज्य का त्योहार होता है, उस राज्य के बैंक बंद रहते हैं।

Kal Ka Mausam 12 July 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट

Kal Ka Mausam 12 July 2026: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 12 जुलाई को भी कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वोत्तर और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

यमुना को स्वच्छ और सुंदर बनाने की तैयारी, DDA ने शुरू किया ‘यमुना संवाद’ अभियान

यमुना संवादों से पहले, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने कल पहली हितधारक परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। यह दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के हरित और स्वच्छ दिल्ली को बढ़ावा देने के निर्देशों के अनुरूप अपनी तरह की पहली बहु-हितधारक पहल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast