Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: हरियाणा की गुरुग्राम कोर्ट परिसर में लगी आग, रिकॉर्ड रूम से उठीं लपटें

Haryana: हरियाणा की गुरुग्राम कोर्ट परिसर में लगी आग, रिकॉर्ड रूम से उठीं लपटें

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम कोर्ट परिसर में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लोअर कोर्ट के रिकॉर्ड रूम में लगी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे कोर्ट परिसर के रिकॉर्ड रूम से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। उस समय छुट्टी होने के कारण अधिकांश स्टाफ मौजूद नहीं था। वहां से गुजर रहे कुछ वकीलों ने स्थिति को देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड और चौकीदार को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें परिसर में मौजूद हैं। शुरुआती जानकारी में कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नुकसान का सही आकलन अभी नहीं हो पाया है।

Also read: Haryana: हरियाणा में नीट अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आग पूरी तरह बुझने के बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा, जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितना रिकॉर्ड सुरक्षित बचा है और कितना नुकसान हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: CM धामी ने हरिद्वार में नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण, बोले - श्रद्धालुओं की सुविधा...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने हरिद्वार में नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में धर्मशालाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, संत समाज और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और ऐसी सुविधाएं तीर्थ यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करेंगी।

यूपी में 2759 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। आयोग ने टेक्निकल ग्रुप-सी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast