अब सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, भाजपा देश का माहौल खराब कर रही है- कुमारी शैलजा

अब सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, भाजपा देश का माहौल खराब कर रही है- कुमारी शैलजा

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में राहुल गांधी की सजा पर कुमारी शैलजा ने कहा कि सजा के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी जाएंगी। भाजपा जो माहौल देश मे बना रही है उसके खिलाफ सड़कों पर भी कांग्रेस उतरेगी।प्रदेश में ओलावृष्टि से खराब हुई फसल के मुआवजे को लेकर शैलजा ने कहाकिसरकार तुरंत प्रभाव से प्रभावित किसानों को 25 हज़ार प्रति एकड़ मुआवजा दे।सदन में पास किये गए हकोका कानून पर शैलजा ने कहा कि कानून तो बनते हैं, मगर लागू नहीं होते।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एंवम छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी की सजा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस इस लड़ाई को अदालत में तो लड़ेगी ही साथ ही भाजपा ने आज जो देश मे हालात बन दिए हैं उसके खिलाफ सड़को पर भी लड़ाई लड़ी जाएगी। कुमारी शैलजा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आज फतेहाबाद पहुंची थी। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस को रोकने के लिए ओछे हथकंडे अपना रही है। भाजपा कांग्रेस और राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तो केवल सवाल पूछ रहे हैं कि प्रधानमंत्री और अडानी के बीच रिश्ता क्या है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी केंद्र सरकार ने न तो डरने वाले है और न ही झुकने वाले। प्रदेश में बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल को लेकर शैलजा ने सरकार ने मांग की है कि सरकार बिना देरी और बिना गिरदावरी के किसानों को 25 हज़ार प्रति एकड़ मुआवजा देकर राहत देने का काम करें। हरियाणा विधानसभा में पारित हुए हकोका कानून पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून तो पहले भी बहुत हैं लेकिन उन्हें लागू नही किया जाता। यही कारण है की आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।

Leave a comment