Haryana: पंजाब चुनाव पर किसानों का कोई असर नहीं पड़ेगा, अगर असर होता तो ऐलनाबाद में दिखता- सीएम मनोहर लाल

Haryana:  पंजाब चुनाव पर किसानों का कोई असर नहीं पड़ेगा, अगर असर होता तो ऐलनाबाद में दिखता- सीएम मनोहर लाल

करनाल: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि करनाल मेरी विधानसभा है। यहां पर आने के लिए योजना नहीं बनानी पड़ती। जब दिल करता है तब आ जाता हूं। मेरे पास थोड़ा समय था। इसलिए थोड़े समय के लिए आया हूं। हरियाणा द्वारा प्रदूषण फैलाने के दिल्ली के आरोप पर सीएम ने कहा कि ये जो आरोप प्रत्यारोप ऐसे विषयों पर किसी को भी शोभा नहीं देता। ये सारे समाज से जुड़ा विषय है। अगर इसका जवाब दिया है तो सुप्रीम कोर्ट ने दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हर बार सरकारें कहती थी कि किसानों के कारण ऐसा हो रहा है। उसमें इंडस्ट्री भी है, वाहन भी है, आटो मोबाइल भी है। किसानों पराली जलाने से प्रदूषण फैलाता है, लेकिन बहुत अधिक कंट्रोल कर लिया है। अब इतना ज्यादा नहीं है। प्रति एकड़ एक हजार रुपये किसानों को इंसेंटिव दिया जा रहा है। कुछ मशीने भी सबसिडी पर उपलब्ध करवाई हैं। हमने भी एनसीआर के लिए कुछ शर्तों लागू की हैं। सीएम ने ओड इविन पर विचार किया जा रहा है।

पंजाब चुनाव में किसानों के प्रभाव पड़ने के सवाल पर सीएम ने कहा कि चुनाव पर किसानों का कोई असर नहीं पड़ेगा। अगर असर होता तो एलेनाबाद में दिखता। वहां पर पहले से ज्यादा वोट भाजपा को मिले हैं। कांग्रेस को पूरे वोट मिल जाते तो रिजल्ट कुछ और ही होता। कपालमोचन पर जो जाता है वो हार जाता है के सवाल पर सीएम बोले कि मुझे बताया कि पहले ये मधुबन के बारे में कहा जाता था, एलानाबाद के बारे में कहा जाता था। पहले सत्र में तीन बार मधुबन गया। इस बार एलानाबाद में रहा और अब कपालमोचन जाउंगा। मैं इस तरह के अंधविश्वास को नहीं मानता। ऐसा जिस भी जगह के बारे में हो तो मुझे बताओ मैं वहां पर जरूर जाउंगा। ऐसी धारणाओं पर चलेंगे तो जनता को क्या बताएंगे।

भूपेंद्र हुडा के विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के सवाल पर सीएम मनोहर लाले ने कहा कि यदि ऐसा वो कर रहे तो उन्होंने दो महीने में दो विधानसभा की हैं। यदि सभी विधानसभाओं को करना पड़ा तो 90 महीने लग जाएंगे। 90 महीने में तो देरी हो जाएगी। मेरा कहना है कि ऐसे कार्यक्रम जल्दी जल्दी करें। ताकि उनको पता चले कि हमे कैसे लोगों में विश्वास बनाकर आगे बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से फायदा दिया। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लोगों को सुविधा दी जा रही है। किसानों को समय पर पैसा चुकाया है। कौशल विकास के काम किए हैं। हमने कितने काम किए हैं।

ओम प्रकाश चौटाला द्वारा भाजपा पर 10 से 15 हजार रुपये में वोट खरीदने के आरोप पर सीएम ने कहा कि ये विषय या तो वो जानते हैं। या उसके कार्यकर्ता जानते हैं। ऐसा वो करते रहे होंगे। वो ही जानते हैं। हमारे संगठन ने पूरा जोर लगाया। कांग्रेस को वोट कम मिले। इसीलिए इनेलो जीती, कांग्रेस को पूरे वोट मिलते तो रिजल्ट कुछ और होता है।

Leave a comment