Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Election Result: हरियाणा में बनी “ट्रिपल इंजन” सरकार, कांग्रेस का सूफरा साफ

Haryana Election Result: हरियाणा में बनी “ट्रिपल इंजन” सरकार, कांग्रेस का सूफरा साफ

Haryana Municipal Election Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद अब नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा को जबरदस्त जीत मिली है। ट्रीपल इंजन सरकार बनाने के नारे को लेकर चुनावी मैदान में उतरी भाजपा ने 10 में से 9 निगमों को जीत लिया है। वहीं कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। मानेसर नगर निगम की सीट पर निर्दलीय ने बाजी मार ली है। कुरुक्षेत्र, करनाल, फरीदाबाद और गुरुग्राम सीट पर बीजेपी की सुनामी देखने को मिली। फरीदाबाद से बीजेपी के प्रवीण बत्रा जोशी ने 3 लाख 16 हजार 852 वोटों से चुनाव जीत कर इतिहास रच दिया है। प्रवीण सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीतने वाले पहले मेयर बन गए हैं। गौरतलब है कि हरियाणा के 10 नगर निगम और 32 अन्य निकायों पर चुनाव हुए थे, जिसके परिणाम बुधवार को घोषित किया गया।

भाजपा की जबरदस्त जीत

भाजपा ने निकाय चुनाव में कांग्रेस को धूल चटा दी। लोकसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत दर्ज करके वापसी की आश जताई थी। लेकिन पहले विधानसभा चुनाव और फिर निकाय चुनाव में कांग्रेस स्थिति खराब हो गई। भाजपा ने पानीपत, गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत, फरीदाबाद, यमुनानगर में जीच दर्ज की। सबसे अधिक वोटों से फरीदाबाद से बीजेपी के प्रवीण बत्रा जोशी ने चुनाव जीता। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंदि को 3 लाख से अधिक वोटों से हराया। वहीं पूर्व रेसलर और कांग्रेस विधायक के जुलाना नगर निगम से भी भाजपा ने बाजी मार ली। इसके साथ ही 5 नगर परिषदों और 23 नगर पालिकाओं की गिनती अभी भी जारी है। इसमें में अधिकत्तर सीटों पर भाजपा ही आगे चल रही है।

सीएम सैनी ने दी बधाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा के प्रचंड जीत पर खुशी जताते हुए कहा, “नतीजे साफ तौर पर दिखाते हैं कि हरियाणा की जनता ने बीजेपी पर कितना भरोसा जताया है. लोगों ने सरकार के विकास कार्यों की वजह से वोट दिया है। ट्रिपल इंजन सरकार अब लोगों के समग्र विकास के लिए काम कर रही है और सभी वादे पूरे कर रही है। कार्यकर्ता खुश हैं और यह परिणाम पीएम मोदी के विजन का नतीजा है। हम जश्न मनाएंगे। हुड्डा के बयान पर सैनी ने कहा, कांग्रेस ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गंभीरता से लेना बंद कर दिया है और इसलिए लोगों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

कांग्रेस ने मान ली हार

कांग्रेस का सूफड़ा साफ होने के बाद खेमें में निराशा नहीं है। बल्कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बयान से ऐसा लग रहा है कि वो पहले से ही परिणाम जानते थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नगर निकाय चुनाव के परिणाम पर कहा, “चुनाव जहां पर हो रहे हैं, वहां कांग्रेस पहले भी नहीं थी। हार से कोई फर्क नहीं पड़ता है। पहले भी नगर निगम चुनावों में बीजेपी का ही दबदबा था। अगर हम कोई मेयर सीट हार गए हैं तो झटका लग सकता है, लेकिन सीट तो पहले से ही हमारे पास नहीं थी। कांग्रेस को कहीं ना कहीं फायदा जरूर हुआ होगा। हो सकता है कि कहीं हमारे काउंसलर एक से बढ़कर दो हो गए हों। हमने चुनाव में कोई जोर नहीं लगाया। मैं चुनाव के दौरान प्रचार के लिए कहीं नहीं गया। मैं पंचायत या निगम चुनाव के दौरान प्रचार करता ही नहीं।“

10 नगर निगम के नतीजे:-

पानीपत-कोमल सैनी (बीजेपी)

गुरुग्राम- राजरानी मल्होत्रा (बीजेपी)

रोहतक- राम अवतार वाल्मीकि (बीजेपी)

हिसार- प्रवीण पोपली (बीजेपी)

करनाल- रेणु बाला गुप्ता (बीजेपी)

अंबाला- शैलजा सचदेवा (बीजेपी)

सोनीपत- राजीव जैन (बीजेपी)

फरीदाबाद- प्रवीन जोशी (बीजेपी)

यमुनानगर- सुमन बहमनी (बीजेपी)

मानेसर- डॉ. इंद्रजीत यादव (निर्दलीय)

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast