Haryana Election: ‘बात सीट की नहीं , ये त्याग का समय " अखिलेश यादव के बयान से कांग्रेस और आप को राहत

Haryana Election: ‘बात सीट की नहीं , ये त्याग का समय

Akhilesh Yadav On Haryana Election: हरियाण विधानसभा चुनाव में उतरने के सपने संजोए सपा ने कांग्रेस और आप को राहत भरी खबर दे दी है। दरअसल सपा ने भी हरियाणा में अपना कुनबा बढ़ाने मन बना लिया था लेकन बात नहीं बन पाने के कारण अब पीछे हटने को तैयार हो गई है। सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव न कहा कि बात सीट की नहीं ये त्याग का समय है। जिसके बाद लगभग ये स्पष्ट हो गया कि सपा हरियाण चुनाव में दांव नहीं लगाएगी।    
 
10 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में थी सपा          
 
हरियाणा विधानसभा की 90 में से कम से कम 10 सीटों पर सपा चुनाव लड़ने का मन बना चुकी थी। पार्टी ने इसके लिए कांग्रेस से भी संपर्क भी किया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 37 सीटों पर जीत के बाद से ही सपा अन्य राज्यों में कुनवा बढ़ना में जुटी है। 
 
सीट नहीं जीत ज्यादा जरूरीः अखिलेश 
 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पोस्ट कर लिखा है कि हरियाणा चुनाव में इंडिया गठबंधन की एकजुटता नया इतिहास लिखने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर दोहरा रहे हैं और आगे भी दोहराएंगे कि बात सीट की नहीं जीत की है। सपा सुप्रीमो के मुताबिक हरियाणा चुनाव में बात दो-चार सीटों पर प्रत्याशी उतारने की नहीं है। साथ ही हरियाणा के सच्चे विकास और जनता के कल्याण की है। अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने हरियाणा के विकास को बीसों साल पीछे धकेल दिया है।
 
अखिलेश को सीट नहीं देंगेः हुड्डा             
 
पिछले हफ्ते कांग्रेस के दिग्गज नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा ने कहा था कि सपा इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं है, इसलिए उसे सीट देने की कोई बात ही नहीं है। हालांकि, कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा के नेताओं को सहयोगी दलों को साथ लेने का आदेश दिया, जिसके बाद पार्टी सपा और आप जैसे दलों से सीट शेयरिंग पर बात शुरू की। कहा जा रहा है कि हरियाणा में समाजवादी पार्टी को गठबंधन के तहत 1-2 सीट लड़ने को मिल सकती है। जल्द ही कांग्रेस की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Leave a comment