Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में हुई कोरोना की वापसी, युवक संक्रमित, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

हरियाणा में हुई कोरोना की वापसी, युवक संक्रमित, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

Corona in Haryana:  हरियाणा के फरीदाबाद में करीब ढाई साल बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि सेहतपुर निवासी 28वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। युवक एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और कुछ दिनों से बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम जैसी शिकायतों से पीड़ित था। चिकित्सकीय सलाह के लिए वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल गया, जहां उसकी कोरोना जांच कराई गई। मंगलवार देर शाम आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।

परिजनों को कोविड प्रोटोकॉल अपनाने के निर्देश

जैसे ही रिपोर्ट आई, सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन ने इसे आईएचआईबी पोर्टल पर अपलोड कर दिया और जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित किया। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने संक्रमित के परिजनों से संपर्क कर उन्हें कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही परिजनों की भी कोरोना जांच कराई गई है। संक्रमित युवक को आइसोलेशन में रखा गया है और उसकी सेहत पर नजर रखने के लिए एक स्वास्थ्य टीम नियुक्त की गई है, जो दिन में दो बार फोन पर संपर्क कर स्थिति का जायजा ले रही है।

जीनोम सीक्वेंसिंग से तय होगा वेरिएंट

स्वास्थ्य विभाग ने सफदरजंग अस्पताल से संक्रमित युवक का सैंपल मांगा है ताकि उसका जीनोम सीक्वेंसिंग कराया जा सके। इससे पता लगाया जाएगा कि यह संक्रमण कोरोना के किस वेरिएंट से हुआ है। फिलहाल देश और विदेश में जेएन-1वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि रिपोर्ट आने के बाद ही वेरिएंट की पुष्टि हो सकेगी।

डॉ. रामभगत की अपील: घबराएं नहीं, सतर्क रहें

उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने जनता से अपील की है कि कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सतर्कता ही बचाव है। उन्होंने कहा कि लोग बार-बार हाथ धोएं, मास्क पहनें और सार्वजनिक स्थानों पर दूरी बनाए रखें। बुखार, सर्दी या खांसी जैसे लक्षण होने पर तुरंत जांच कराएं और रिपोर्ट आने तक स्वयं को आइसोलेट रखें। साथ ही विटामिन सी युक्त भोजन लेने की भी सलाह दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमेरिका की कंपनी ने भारत में बंद किया कामकाज, सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी

अमेरिका की डिजिटल रियल एस्टेट कंपनी Opendoor Technologies ने भारत में अपना कामकाज बंद करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद लगभग 250 भारतीय कर्मचारियों की नौकरी प्रभावित होने की संभावना है।

Kal Ka Mausam: 12 जून को देशभर में बिगड़ेगा मौसम, 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल

Kal Ka Mausam 12 June: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 12 जून 2026 को मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लेकर बड़ा अपडेट दिया है। विभाग के अनुसार देश के 19 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में थंडरस्टॉर्म गतिविधियां बढ़ने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Weather Update : हरियाणा समेत इन जगहों पर भीषण बारिश का अलर्ट, जाने विभाग का ताजा अपडेट

Weather Update : हरियाणा समेत देश के सभी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है । इसी बीच मौसम को लेकर विभाग ने बड़ी अपडेट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast