HARYANA: कांग्रेस हमेशा ही इस तरह के विषय को पसंद नहीं करती है- ओमप्रकाश धनखड़

HARYANA: कांग्रेस हमेशा ही इस तरह के विषय को पसंद नहीं  करती है- ओमप्रकाश धनखड़

सोनीपत:  हरियाणा के सोनीपत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ने कांग्रेस जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दे उठाने से उन्हें खुशी होती है और यह आजादी का अमृत महोत्सव है इसके प्रति तो उन्होंने कुछ नहीं बोलना चाहिए। क्योंकि तिरंगा तो सबका है विपक्ष को भी एक साथ मिलकर इस 75वे अमृत महोत्सव को खुशी वह उल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही इस तरह के विषय को पसंद नहीं करती रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी होते थे जो कहते थे इंदिरा इज इंडिया इंडिया इज इंदिरा इस तरह की चमचागिरी करते थे यह लोग कुछ इस तरह का देश बनाना चाहते थे की इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से चढ़ जाओ और राजीव गांधी एयरपोर्ट पर उतर जाओ। उन्होंने कहा कि अटल जी के शासनकाल में कुछ एयरपोर्ट ओं का नाम बदलकर देश के महान शख्सियतों के नाम पर रखा गया। यह लोग ईर्ष्या रखने वाले लोग हैं जिन के विषय में अब जनता सब जानती है। अब संपूर्ण देश तिरंगे के साथ आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है तो उन्हें यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि वह हर घर पर झंडा फहराने की व्यवस्था दुरुस्त रखें और लोग अपने देश के झंडे के प्रति देश भक्ति की आस्था रखते हुए उस को सम्मान अवश्य दें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संपूर्ण हरियाणा में 10 लाख से भी अधिक झंडे फहराने का कार्य करेंगे। एक लाख से भी अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी पूर्ण रूप से रोक दी गई है।

Leave a comment