HARYANA: ‘कांग्रेस हो चुकी है कमजोर,इसलिए पार्टी छोड़ रहे है नेता’

HARYANA: ‘कांग्रेस हो चुकी है कमजोर,इसलिए पार्टी छोड़ रहे है नेता’

चंडीगढ़: भाजपाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने एक बार फिर से कांग्रेस पर तंज कसा है।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश हीं नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर परकमजोर हो चुकी है। यहीं वजह है कि कुलदीप बिश्रोई हीं नहीं बल्कि उन जैसेकई अन्य नेता कांग्रेस छोड़ रहे है। धनखड़ यहां झज्जर में पार्टी केशक्ति प्रमुखों की बैठक को सम्बोधित करने उपरान्त मीडिया से बातचीत कररहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले जैसी अनुशासित पार्टी नहीं रहीजैसी की वह हुआ करती थी।

इस बात का उदाहरण कांग्रेस के पंचकुला में चलेचिंतन शिविर में भी देखने को मिला है। जहां पार्टी के प्रभारी तक को नहींबुलाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ लडऩे की बजायभ्रष्ष्टाचार के संरक्षण में ही लड़ रही है। कुलदीप बिश्रोई के भाजपा मेंआने के सवाल पर धनखड़ ने कहा कि निश्चित रूप से बिश्रोई जैसे नेता केभाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि साल 2014 मेंभी कुलदीप बिश्रोई ने भाजपा के साथ मिलकर लोस की दो सीटों पर चुनाव लड़ाथा। अब वह भाजपा में आ रहे है तो उनका स्वागत है,क्योंकि अब वह भारतीयजनता पार्टी का हिस्सा बनने जा रहे है।

धनखड़ ने कांग्रेस के चिंतन शिविरमें हुई घोषणाओं को लेकर किए गए सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा किकांग्रेस के चिंतन शिविर में हुई घोषणाएं केवल कांग्रेस के जनाधार बढ़ानेका प्रयास है। इस प्रकार से हर पार्टियां किया भी करती है। लेकिन चिंतनशिविर में कांग्रेस ने जो घोषणाएं की है वह हरियाणा को एक बीमार राज्य कीओर ले जाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घोषणाएं करने सेपूर्व कांग्रेस को हरियाणा व पंजाब का आकलन जरूर कर लेना चाहिए। उन्होंनेकहा कि जगजाहिर है कि आर्थिक दृष्टि से हरियाणा का बजट ज्यादा है औरपंजाब का बजट कम है। पंजाब का पेश किया गया बजट राज्य को बीमार राज्य कीओर ले जा रहा है। जिसका खुलासा भी जल्द ही हो जाएगा।

 

Leave a comment