Search KhabarFast

Press ESC to close

‘ये महिलाओं को एरियर के साथ ब्याज भी देंगे क्या’ लाडो लक्ष्मी योजना पर भूपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार से किया सवाल

‘ये महिलाओं को एरियर के साथ ब्याज भी देंगे क्या’ लाडो लक्ष्मी योजना पर भूपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार से किया सवाल

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रेसवार्ताको संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने जो भी जवाब दिए वो असलियत से परे हैं, सदन में जिम्मेदारी से यह जवाब नहीं दिए। हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री तैयारी से नहीं आए और गलत तैयारी करके हाउस में गुमराह करने की कोशिश की। हमें मजबूर होकर शोर करना पड़ा।

हुड्डा ने कहा कि ये हम नहीं ये एसपीआई की रिपोर्ट रही है कि असुरक्षित प्रदेशों में सबसे ऊपर हरियाणा है। एस T F की रिपोर्ट है कि सबसे ज़्यादा संगठित अपराध आज हरियाणा में हैं। आज हरियाणा में लोग ख़ुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हरियाणा के कितने शैलर मध्यप्रदेश में चले गए। आज उद्योग पलायन कर रहे हैं। ये कहते हैं हम 24 फसलों पर एमएसपी देते हैं, पर ये तो बतायें कौन-सी 24फसल है। गन्ने का 11साल में 80रुपये क्विंटल बढ़ाया है। चुनाव था तब खटखट बीपीएल कार्ड बना दिए और अब 11लाख काट दिए। ये सबसे बड़े वोट चोर हैं।

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इलेक्शन कमीशन इनका बना हुआ है जबकि वो ऑटोनोमस होना चाहिए। डेवलप्ड कंट्री भी बैलट से चुनाव कर रही हैं हमे भी उसी स्याटम को अपनाना चाहिए। एचएसवीपी नो प्रॉफिट नो लॉस की मद्दे नज़र बना था लेकिन अब प्लॉट्स का ऑक्शन करते हैं। खेल जगत में हमने इनसे ज़्यादा नौकरिया दी हमने‘पदक लाओ पद पाओ’की नीति को अपनाया लेकीन ये बता नहीं पाये की इन्होंने कितने डीएसपी लगाए।

आयुष्मान भारत योजना के तहत कई गंभीर विषय हैं- हुड्डा

हुड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत कई गंभीर विषय हैं स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा चुकी हैं। आयुष्मान कार्ड के मरीज़ दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं नहीं है। लाडो लक्ष्मी योजना के लागू होने पर भूपेंद्र हुड़ा ने कहा कि घोषणा पत्र में सभी महिलाओं के किए कहा था और ये एक साल पहले की घोषणा है। अब ये महिलाओं को एरियर के साथ ब्याज भी देंगे क्या इस बारे में बताएं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast