Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: भिवानी में छत गिरने से तीन नाबालिक बच्चियों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

HARYANA NEWS: भिवानी में छत गिरने से तीन नाबालिक बच्चियों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

HARYANA NEWSहरियाणा के भिवानी जिला के कलिंगा गांव में बीती रात्रि अधिक बरसात के चलते मकान की दीवार दकरने से मकान में सो रहे 6 व्यक्तियों पर मकान की छत आ गिरी और मकान भरभराकर गिर गया। इस घटना में मकान में सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य को गंभीर घायल हो गए।

इस बारे में जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे तहसीलदार जयबीर व ग्राम सचिव अजय ने बताया कि घटना का शिकार ओमपाल अपने चार बच्चों व पत्नी सहित गांव के बाहरी क्षेत्र में कृष्ण के मकान में 4 वर्षो से किराये पर रह रहा था। वह मूल रूप से मजदूरी का कार्य करता था। उसका खुद का मकान गांव के बीच में जर्जर अवस्था में था, जो रहने लायक ना होने के चलते उसे किराये पर रहना पड़ रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे के बाद ओमपाल को मकान बनाने के लिए इस योजना में भी शामिल किया गया था तथा उसका मकान बनना अभी बाकी था। उन्होंने बताया कि गांव कलिंगा में पिछले तीन दिनों से चल रही बरसात के चलते गांव के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। निकासी की व्यवस्था ना होने के चलते प्रशासन द्वारा मोटर व ट्रैक्टर लगाए गए है। इस घटना में 47 वर्षीय ओमपाल, 42 वर्षीय पत्नी अनिता तथा 5 वर्षीय बेटा ध्रूव घायल है तथा ओमपाल की तीन नाबालिग बेटियां 15 वर्षीय अंशिका, 9 वर्षीय दिशा, 7 वर्षीय भारती की मकान में दबने से मृत्यु हो गई।

ग्रामीणों ने सरकार से आर्थिक मदद देने की मांग

वहीं इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए ओमपाल के चाचा मनबीर और पड़ोसी संदीप फौजी व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ओमपाल जिस मकान में रह रहा था, उसके घर के पीछे की दीवार के साथ बरसात के चलते काफी पानी जमा था तथा साथ लगता हुआ किसी अन्य का मकान भी नहीं था। उन्हें सुबह 5 बजे इस घटना की जानकारी मिली, जब राहगीरों ने मकान को गिरा हुआ देखा तो तुरंत परिवार के सदस्यों को निकालकर रोहतक मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। ग्रामीणों ने इस मजदूर परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने व उसके परिवार के इलाज का खर्च सरकार द्वारा उठाए जाने की मांग भी की।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमेरिका की कंपनी ने भारत में बंद किया कामकाज, सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी

अमेरिका की डिजिटल रियल एस्टेट कंपनी Opendoor Technologies ने भारत में अपना कामकाज बंद करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद लगभग 250 भारतीय कर्मचारियों की नौकरी प्रभावित होने की संभावना है।

Kal Ka Mausam: 12 जून को देशभर में बिगड़ेगा मौसम, 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल

Kal Ka Mausam 12 June: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 12 जून 2026 को मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लेकर बड़ा अपडेट दिया है। विभाग के अनुसार देश के 19 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में थंडरस्टॉर्म गतिविधियां बढ़ने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Weather Update : हरियाणा समेत इन जगहों पर भीषण बारिश का अलर्ट, जाने विभाग का ताजा अपडेट

Weather Update : हरियाणा समेत देश के सभी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है । इसी बीच मौसम को लेकर विभाग ने बड़ी अपडेट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast