Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: उत्तर प्रदेश के निवासी की बहादुरगढ़ में हत्या, खून से लथपथ हालत में मिला शव

Haryana News: उत्तर प्रदेश के निवासी की बहादुरगढ़ में हत्या, खून से लथपथ हालत में मिला शव

Bahadurgarh News: उत्तर प्रदेश मूल के एक व्यक्ति की बहादुरगढ़ में हत्या कर दी गई। रोहद स्थित एक पेट्रोल पंप के साथ लगते प्लॉट में खून से लथपथ हालत में उसका शव मिला। सिर में पेचकस से प्रहार कर व्यक्ति को मौत के घाट उतारा गया है। देर रात को आए दो लोगों द्वारा यह वारदात किए जाने की बात सामने आई है। आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है। राजकुमार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले का रहने वाला था। पिछले करीब एक साल से पत्नी पारुल के साथ आसौदा में किराये पर रह रहा था और रोहद में स्थित श्रीबालाजी इंडियन ऑयल पंप पर बतौर सेल्समैन काम कर रहा था। रविवार को वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर था। जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े 12 बजे उसके पास दो व्यक्ति आए। फिर वे तीनों साथ लगते प्लॉट में चले गए। वहां इन्होंने पार्टी की। संभवत: इस दौरान उनके बीच किसी बात पर विवाद हुआ और राज कुमार को मौत के घाट उतार दिया गया।

हत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

साथी कर्मियों को जब राजकुमार नजर नहीं आया तो वे प्लॉट की ओर गए। देखा तो वहां राजकुमार मृत अवस्था में था। उसके सिर में गंभीर चोट थी और खून बह रहा था। इसके बाद उन्होंने मैनेजर को अवगत कराया। सूचना मिलते ही आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसीपी दिनेश कुमार व फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर हालातों का जायजा लिया। सोमवार की सुबह मृतक राजकुमार की पत्नी पारुल के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया। रात को राजकुमार के पास आए दोनों शख्स पर ही हत्या का शक तथा आरोप है। वे दोनों कौन हैं और हत्या के असल कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी

रोहद स्थित एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन की हत्या की गई है। इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह की पुष्टि हो सकेगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सनातन के खिलाफ टिप्पणी कर उदयनिधि स्टालिन ने खुद के पैर में मारी कुल्हाड़ी! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Plea Aganist Udaynidhi: सनातन के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले डीएमके विधायक और तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विजय के सामने विधानसभा में सनातन खत्म करना ही होगा कहने वाला मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, स्टार्टअप्स के लिए बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

Delhi News: दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपए तक का बिना गारंटी के लोन उपलब्ध कराएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार यानी 17 मई को यह जानकारी दी।

कल से 24 अतिरिक्त फेरे लेगी दिल्ली मेट्रो, PM मोदी की अपील के बाद DMRC ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अब दिल्ली मेट्रो कल से 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। बढ़ती भीड़ और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही स्टेशनों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और बेहतर संचालन के लिए कई खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast