Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: अंबाला में दो लड़कियों की डूबने से हुई मौत, इलाके में पसरा मातम

HARYANA NEWS: अंबाला में दो लड़कियों की डूबने से हुई मौत, इलाके में पसरा मातम

HARYANA NEWS: हरियाणा के अंबाला शहर के महावीर पार्क के तालाब में दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जब इन्हें देख तो निकालने की कोशिश की गई। मौके पर गोताखोर बुलाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियां एक साथ एक कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर सीखने आती थी और आज क्लास लगाने के बाद पार्क में आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के माने तो दोनों पार्क में थी और एक लड़की का पांव फिसल दूसरे ने बचाने का प्रयास किया। तो दोनों तालाब में डूब गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कियों को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस युवक ने इन दोनों को बाहर निकाल उसने बताया कि आसपास के लोग खड़े वीडियो बना रहे थे और यह लड़कियां डूब चुकी थी कड़ी मस्सकत के इन दोनों को बाहर निकल गया।

महावीर पार्क में बने तालाब में लड़कियां डूब गई थी

वहीं डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस दो लड़कियों की डेड बॉडी लेकर आई थी उन्हें मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि उनकी मृत्यु कैसे हुई है हालांकि, पुलिस ने बताया है कि अंबाला शहर के महावीर पार्क में बने तालाब में लड़कियां डूब गई थी। एक लड़की का नाम जैस्मिन है तो दूसरी का नाम अंजली है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Justice Verma:जस्टिस वर्मा कैश कांड की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, तीनों आरोपों पर पूर्व जज ने क्या दिया जवाब

Parliamenty Committee Report On Justice Verma:इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच कर रही तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार यानी 12 अगस्त को लोकसभा में पेश की गई। संसद के मानसून सत्र 2026 के खत्म होने से एक दिन पहले पेश की गई रिपोर्ट में किसी भी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं।

Kal Ka Mausam 13 August 2026: दिल्ली-NCR में मौसम लेगा करवट, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam 13 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। अगस्त की शुरूआत से ही बारिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 अगस्त के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार 23 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

Red Fort Blast केस में कोर्ट ने मांगा हर आरोपी की भूमिका का ब्यौरा, NIA को दिए निर्देश

Red Fort Blast Case: राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने नवंबर 2025 के लाल किले में हुए कार विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट पर 27 अगस्त को संज्ञान लेने के लिए तारीख तय की है। इस बीच, अदालत ने एनआईए को प्रत्येक आरोपी की भूमिका स्पष्ट करने वाली एक तालिका दाखिल करने को कहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast