Haryana News: कर्नाटक की जीत के बाद अलग अंदाज में नजर आए राहुल गांधी, मंजी साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

Haryana News: कर्नाटक की जीत के बाद अलग अंदाज में नजर आए राहुल गांधी, मंजी साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

अंबाला: राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह ट्रक वालों से बात करते हुए और ट्रक में सवार होकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं बताया जा रहा है कि यह वीडियो हरियाणा के अंबाला का है और पिछली रात का बताया जा रहा है। जब राहुल गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ आ रहे थे तभी यह वीडियो बनाया गया है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी सुबह के समय अंबाला के मंजी साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। हालंकि कांग्रेस के कार्य कर्ताओं को भी इसकी भनक नहीं लगी और कुछ ही कांग्रेस नेता  कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता राहुल गांधी के अंबाला आने से काफी खुश नजर आए। राहुल गांधी के आने से अंबाला के कांग्रेस कार्यकर्ता में काफी जोश दिखाई दे रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने वहां के ट्रक वालों से बातचीत की। साथ ही राहुल गांधी ट्रैक में बैठ कर सफर का लुप्त भी उठाया। उनके चेहरे पर अलग सी मुस्कान नजर आ रही थी। कर्नाटक की जीत के बाद राहुल गांधी एक अलग ही अंदजाग में नजर आ रहे है।

Leave a comment