Search KhabarFast

Press ESC to close

‘कांग्रेस अपना नेता खुद चुन लेगी’ नेता प्रतिपक्ष को लेकर कुमारी शैलजा ने दिया बड़ा बयान

‘कांग्रेस अपना नेता खुद चुन लेगी’ नेता प्रतिपक्ष को लेकर कुमारी शैलजा ने दिया बड़ा बयान

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में कुमारी शैलजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि आज देश में कानून व्यवस्था पूरी खत्म हो गई है, जगह-जगह अपराध हो रहा है और अपराधियों को कोई भय नहीं है। वहीं कांग्रेस का ये संगठन अब भाजपा की गलत नीतियां के खिलाफ आवाज उठा रहा है और जन जन को जागरूक किया जा रहा है।इस दौरान भाजपा द्वारा लगातार नेता प्रतिपक्ष को लेकर सवाल उठा रहा है जिसका जवाब देते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा को इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए वो पहले अपने गिरेबान में झांक ले। उनका खुद हिमाचल का संगठन नहीं बन रहा। कांग्रेस अपना नेता खुद चुन लेगी। 

वोट चोर गद्दी छोड़’अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत स्टडी हरियाणा में भी की जा रही है, जल्द ही रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। इस दौरान कुमारी शैलजा ने इलेक्शन कमीशन पर भी सवाल उठाए और कहा कि इलेक्शन कमीशन बजाए सवालों का जवाब देने के बजाय राहुल गांधी से सवाल कर रही है। बिहार में भी लोगों के बीच शंका पैदा हो गई है इलेक्शन कमीशन की जिम्मेवारी है कि वो इस बात को क्लियर करे। इस अभियान के लॉजिकल नतीजे को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा इन संस्थानों की कदर करती है और उम्मीद करते है कि इलेक्शन कमीशन इस बात को समझे आखिरी फैसला जनता करेगी क्योंकि उनके अधिकारियों का हनन हो रहा है।

ट्रंप टैरिफ पर बोले कुमारी शैलजा

अमेकिता द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा कि जिन देशों के साथ दोस्ती की बात चलती थी वो न दोस्ती रही और न ही भारत के साथ इंसाफ हुआ। भारत एक बहुत बड़ी अर्थव्यवस्था है। 80 के दशक से देश तरक्की कर रहा है। आजादी के बाद से ही देश का विकास शुरू हुआ है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में जमकर बवाल, अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों में भिड़ंत, चले जूते-चप्पल

Chaos In Congress:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पार्टी की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ पदभार संभालने पहुंचीं। इस दौरान निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी से जुड़े समर्थकों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने के बाद धक्का-मुक्की हुई और कार्यकर्ताओं ने जूते-चप्पल लहराकर विरोध जताया। घटना के बाद पार्टी कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दिल्ली प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई से अखिलेश यादव नाराज, केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा - हिटलर से सीखा...

Akhilesh Yadav on Delhi Protest: दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कथित अत्याचार की निंदा करते हुए समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि अधिकारियों ने असहमति को कुचलने और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का तरीका "हिटलर से सीखा" है।

'अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात...', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी पर बरसे खरगे; कल CJI सूर्यकांत से करेंगे मुलाकात

Kharge CJI meeting: मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हो रहे विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज 11 अक्टूबर 2026 रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग की स्वायत्तता को कमजोर करके 'वोट चोरी' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसी के साथ उन्होंने ऐलान किया है कि वह और राहुल गांधी सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से मुलाकात करेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast