Search KhabarFast

Press ESC to close

आतंकी सैफुल्लाह कसूरी को विज की चेतावनी, कहा- बारी बारी सबका नंबर आएगा

आतंकी सैफुल्लाह कसूरी को विज की चेतावनी, कहा- बारी बारी सबका नंबर आएगा

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को राजनीतिक रूप से सीख देते हुए कहा कि आजकल जिस प्रकर से देश में राष्ट्रभक्ति का उफान चल रहा है, ममता बनर्जी उसको पंचर करना चाहती है। लेकिन जो राजा होता है वह देश का राजा होता है उसे सबसे प्यार और सम्मान मिलता है और आजकल चारों तरफ तिरंगा, वंदे मातरम, भारत माता की जय गूंज रही है जिससे इनकी (विपक्ष) नींद हराम हो रखी है।

विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा ममता बनर्जी के विवादित बयान कि प्रधानमंत्री ऐसे बात कर रहे हैं जैसे हर महिला के पति हो, वह अपनी पत्नी को सिंदूर क्यों नहीं देते, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

विपक्ष पाकिस्तान के एजेंट के रूप में बोल रहा है- विज

विज ने कहा कि सही मायने में नींद हराम पाकिस्तान की हो रखी है जिससे हमारी लड़ाई हुई है लेकिन यह (विपक्ष) उनके (पाकिस्तान) एजेंट है और वही इनको बताते हैं कि इन्हें किसके ऊपर बोलना है और वही यह बोलते हैं।

पश्चिम बंगाल में हर चौक पर कानून की धज्जियां उड़ रही हैं- विज

ममता बनर्जी ने यह बयान भी दिया और कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी बंगाल में आकर बंगाल को बदनाम कर रहे है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने पलटवार करते हुए कहा कि बंगाल के बारे में भी कई ऐसी बातें हैं जिन पर प्रचार करने की जरूरत है क्योंकि वहां तो हर चौक पर कानून की धज्जियां उड़ रही है। विज ने कहा कि बंगाल में बाहर से शरणार्थियों को ला कर उनके वोट बनवाए जा रहे है। उन्होंने ममता बैनर्जी से सवाल खडा करते हुए कहा कि अगर इस सब को ममता बनर्जी सही मानती है तो उन्हें दूसरे देश में जाने की तैयारी करनी चाहिए।

आतंकी सैफुल्लाह कसूरी को विज की चेतावनी- बारी बारी सबका नंबर आएगा

पाकिस्तान में आतंकी सैफुल्लाह कसूरी ने एक रैली में कहा कि ‘नरेंद्र मोदी समझते हैं कि वे गोलियों से डरने वाले हैं, लेकिन यह उनकी भूल है’, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने तंज कसते हुए कहा कि अभी पाकिस्तान ने पहला सीन तो देख लिया, कि किस प्रकार वह लोग भाग रहे हैं, रो रहे हैं, और उन्होंने तो खुद भी यह कह दिया है कि वह लाशें उठा-उठा कर थक गए हैं। श्री विज ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि बारी बारी सबका नंबर आएगा।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते तो पीओके हमारा होता, उस पर विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि 1971 में युद्ध के बाद हमारे पास 93000 पाकिस्तानी सैनिक बंदी थे जिसके बाद शिमला में जो समझौता हुआ भारत की तरफ से इंदिरा गांधी थी पाकिस्तान की तरफ से भुट्टो थी, उस समय हमारे सैनिकों ने 13 से 14000 एकड़ जमीन भी हासिल की थी लेकिन उस समय की सरकार ने समझौते के दौरान वापिस कर दी।

हिंदुस्तान ने आजादी की लड़ाई यूनाइटेड लड़ी - विज

विज ने कहा कि इन्होंने (विपक्ष) हमेशा हर पल देश का नुकसान ही नुकसान किया है। हिंदुस्तान ने आजादी की लड़ाई यूनाइटेड लड़ी है और उसमें कही भी ये नहीं लिखा गया था कि अलग-अलग धर्म को अलग-अलग देश दे देगे। लेकिन लियाकत अली जिन्ना और उसके साथ के कुछ लोगों ने पाकिस्तान मांगा और वही से टू नेशन थ्योरी पैदा हुई, और धर्मों के आधार पर लोगों को बांट के आधा इधर और आधा उधर डाल दिया गया जिसमें कई लाख लोग शहीद हुए थे। विज ने अंत में तंज कसते हुए कहा कि इन्हें (गांधी परिवार) अपनी दादी अम्मा का किया याद नहीं है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस विधायक का पति बीजेपी में शामिल, सीएम ने किया स्वागत, जानिये कौन हैं इंजीनियर ऋषि पाल ?

हरियाणा के  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को हलका साढौरा के  गांव व्यासपुर पहुंचे और उन्होंने पूर्व कांग्रेसी नेता एवं इंजीनियर ऋषि पाल व उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया । इंजीनियर ऋषि पाल साढ़ौरा की विधायक रेणु बाला के पति हैं।

कर्नाटक में क्यों बदला गया मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

Political News: गुजरात के सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कड़ा हमला किया और आत्मनिर्भरता की ओर भारत के सफ़र पर ज़ोर दिया। इस मौके पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए, सरकार की प्रमुख योजना के आलोचकों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं जो लगातार 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान का मज़ाक उड़ाते हैं। वे देश के इस संकल्प को हमेशा कमतर आंकते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने भारत को हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर बनाए रखा; वे भूल जाते हैं कि दूसरों पर निर्भर देश कभी भी विकास की उन ऊंचाइयों को हासिल नहीं कर सकता, जिनका वह असल में हकदार है।

राहुल गांधी ने किया युवाओं से किया सवाल, पूछा- कैसा चाहिए भविष्य-विनाश या प्रकृति के साथ विकास?

Delhi News: पर्यावरण दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने एक बार फिर ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया। उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रेट निकोबार परियोजना को ट्रांसशिपमेंट पोर्ट और डिफेंस प्रोजेक्ट के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन इसका मकसद एक बड़े कारोबारी को फायदा पहुंचाना है.इस परियोजना को सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कदम बता रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट देश की विरासत को बर्बाद कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast