Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: ‘ये भी कहेंगे कि धरती भी हमारी देन है’ दीपेंद्र हुड्डा पर अनिल विज ने किया कटाक्ष

HARYANA NEWS: ‘ये भी कहेंगे कि धरती भी हमारी देन है’ दीपेंद्र हुड्डा पर अनिल विज ने किया कटाक्ष

Ambala News: पश्चिम बंगाल में ही हिंसा पर अनिल विज ने कहा कि ये जो पश्चिम बंगाल में आपस में टकराव शुरू हो गया है। इसमें बाहरी ताकतें पूरा रोल अदा कर रही है। वहीं उन्होंने कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा था कि यमुनानगर में कल जो मोदी जी ने पावर प्लांट का शिलान्यास किया है ये कांग्रेस की देन है।

पश्चिम बंगाल में ही हिंसा में बांग्लादेश देश कनेक्शन सामने आया है। वहीं सूत्रों से पता चला है कि तीन महीने पहले ही इसकी तैयारी चल रही थी। इस पर अनिल विज ने कहा कि ये जो पश्चिम बंगाल में आपस में टकराव शुरू हो गया है इसमें बाहरी ताकतें पूरा रोल अदा कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें खुद चौकस होने की जरूरत है। वहीं उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना राज धर्म निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनका फर्ज बनता है कि इस प्रकार की हिंसा को खत्म करें और सबको शांत करें। उन्होंने कहा कि इसके पीछे विदेशी ताकतें है और हमारे लोग चौकस है।

हुड्डा पर बरसे अनिल विज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में पावर प्लांट का शिलान्यास किया जिसको लेकर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ये कांग्रेस की देन है इसपर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखा प्रकार करते हुए कहा कि हुड्डा और उनके सुपुत्र कल को ये भी कहेंगे कि धरती भी हमारी देन है। ये जो आसमान में सूरज चमक रहा है ये भी हमारी देन है। उन्होंने कहा कि बिजली का तो हमने BHEL के साथ समझौता किया है। उन्होंने कहा कि मैं खुड उस मीटिंग में शामिल था।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सनातन के खिलाफ टिप्पणी कर उदयनिधि स्टालिन ने खुद के पैर में मारी कुल्हाड़ी! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Plea Aganist Udaynidhi: सनातन के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले डीएमके विधायक और तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विजय के सामने विधानसभा में सनातन खत्म करना ही होगा कहने वाला मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, स्टार्टअप्स के लिए बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

Delhi News: दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपए तक का बिना गारंटी के लोन उपलब्ध कराएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार यानी 17 मई को यह जानकारी दी।

कल से 24 अतिरिक्त फेरे लेगी दिल्ली मेट्रो, PM मोदी की अपील के बाद DMRC ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अब दिल्ली मेट्रो कल से 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। बढ़ती भीड़ और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही स्टेशनों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और बेहतर संचालन के लिए कई खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast