Search KhabarFast

Press ESC to close

‘अगर ये ऐसा करेंगे तो ये इस्लाम के नियम को ही बदल देंगे’ बाबरी मस्जिद विवाद पर अनिल विज ने TMC विधायक की लगाई क्लास

‘अगर ये ऐसा करेंगे तो ये इस्लाम के नियम को ही बदल देंगे’ बाबरी मस्जिद विवाद पर अनिल विज ने TMC  विधायक की लगाई क्लास

HARYANA NEWS: TMC विधायक हुमायूं ने बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने का बयान देकर एक नए और बड़े विवाद को जन्म दे दिया है इसपर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने करारा जवाब दिया और कहा कि बाबर भी मर चुका और बाबरी मस्जिद भी मर चुकी। विज ने कहा कि इस्लाम पुनर जन्म को नहीं मानता, पुनर जन्म को केवल हिन्दू धर्म मानता है। लेकिन इस्लाम में पुनर जन्म नहीं है। अगर ये ऐसा करेंगे तो ये इस्लाम के नियम को ही बदल देंगे। विज ने तंज कसा कि ये वो लोग कह रहे है जिसको अपने धर्म का ज्ञान नहीं है। 

अंबाला पुलिस ने बीते रोज 4 मनचलों को एक लड़की के साथ पहले छेड़छाड़ और फिर लड़की के परिजनों के ऊपर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया था और ये सब कारवाई हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के सख्त आदेश के बाद हुई थी। विज द्वारा SHO की तीखी क्लास लगाने के बाद न केवल इन युवकों को गिरफ्तार किया गया बल्कि उनका मुंडन करके इन्हें सरेआम बाजारों में घुमाया गया ताकि अन्य अपराधी तत्वों को इनसे सीख मिल सके।

हमारी पुलिस उसको बिल्कुल नहीं छोड़ेगी- अनिल विज

विज से आज जब पुलिस की कारवाई को लेकर सवाल किया गया तो विज ने SHO द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर उसको शाबाशी दी और कहा कि वे अपने जिले में गुंडागर्दी नहीं होने देंगे, अंबाला छावनी में महिलाएं बच्चियां जब चाहे कही भी जा सकती है अगर कोई भी उनके आने जाने में दिक्कत पैदा करेगा या गुंडागर्दी करेगा तो हमारी पुलिस उसको बिल्कुल नहीं छोड़ेगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस विधायक का पति बीजेपी में शामिल, सीएम ने किया स्वागत, जानिये कौन हैं इंजीनियर ऋषि पाल ?

हरियाणा के  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को हलका साढौरा के  गांव व्यासपुर पहुंचे और उन्होंने पूर्व कांग्रेसी नेता एवं इंजीनियर ऋषि पाल व उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया । इंजीनियर ऋषि पाल साढ़ौरा की विधायक रेणु बाला के पति हैं।

कर्नाटक में क्यों बदला गया मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

Political News: गुजरात के सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कड़ा हमला किया और आत्मनिर्भरता की ओर भारत के सफ़र पर ज़ोर दिया। इस मौके पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए, सरकार की प्रमुख योजना के आलोचकों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं जो लगातार 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान का मज़ाक उड़ाते हैं। वे देश के इस संकल्प को हमेशा कमतर आंकते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने भारत को हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर बनाए रखा; वे भूल जाते हैं कि दूसरों पर निर्भर देश कभी भी विकास की उन ऊंचाइयों को हासिल नहीं कर सकता, जिनका वह असल में हकदार है।

राहुल गांधी ने किया युवाओं से किया सवाल, पूछा- कैसा चाहिए भविष्य-विनाश या प्रकृति के साथ विकास?

Delhi News: पर्यावरण दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने एक बार फिर ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया। उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रेट निकोबार परियोजना को ट्रांसशिपमेंट पोर्ट और डिफेंस प्रोजेक्ट के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन इसका मकसद एक बड़े कारोबारी को फायदा पहुंचाना है.इस परियोजना को सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कदम बता रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट देश की विरासत को बर्बाद कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast