PM Modi in Gujarat: गुजरात के केवाड़िया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर सभी देशवासियों को बहुत बधाई देता हूं। इस बार का राष्ट्रीय एकता दिवस अद्भुत संयोग लेकर आया है। एक तरफ आज हम एकता का उत्सव मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दीपावली का भी पावन पर्व है। दीपावली दीपों के माध्यम से पूरे देश को जोड़ती है, पूरे देश को प्रकाशमय कर देती है। अब तो दीपावली का पर्व भारत को दुनिया से भी जोड़ रहा है। अनेक देशों में इसे राष्ट्रीय उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। मैं सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज से सरदार पटेल का 150वां जन्मजयंती वर्ष शुरू हो रहा है। आने वाले 2 वर्षों तक देश सरदार पटेल की 150वीं जन्मजयंती का उत्सव मनाएगा। ये भारत के प्रति उनके असाधारण योगदान के प्रति देशवासियों की कार्यांजलि है। उन्होंने कहा कि एक सच्चे भारतीय होने के नाते, हम सभी का कर्तव्य है कि हम देश की एकता के हर प्रयास को जश्न मनानाकरें। उत्सव, उमंग से भर दें। ऊर्जा, आत्मविश्वास, हर पल नए संकल्प, नई उम्मीद, नई उमंग है, यही तो celebration है।
एकता ही एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण को गति देती है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि विकास और विश्वास की एकता ही एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण को गति देती है। हमारी हर योजना में, हमारी हर नीति में और हमारी नीयत में एकता हमारी प्राण शक्ति है। इसे देखकर सरदार साहब की आत्मा जहां भी होगी, हमें अवश्य ही आशीर्वाद देती होगी।
Leave a comment