दिल्ली में चली झाडूं, गुजरात में बजा मोदी का डंका, हिमाचल में कांटे की टक्कर, जानें क्या कहते है एग्जिट पोल

दिल्ली में चली झाडूं, गुजरात में बजा मोदी का डंका, हिमाचल में कांटे की टक्कर, जानें क्या कहते है एग्जिट पोल

नई दिल्ली: गुजरात, हिमाचल और दिल्ली के सभी उम्मीद्वारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। दिल्ली में एमसीडी चुनावों के नतीजे कल घोषित कर दिए जाएंगे।  इसके साथ ही गुजरात और हिमाचल में 8 दिसंबर को मतगणना की जाएंगी। वहीं इससे कई समाचार चैनलों ने अपने अपने एग्जिट पोल जारी किए है।

एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में एक बार फिर भाजपा अपनी सरकार बना सकती है। वहीं हिमाचल में मामला फंस सकता है। साथ ही दिल्ली में केजरीवाल की झाडू चलने की उम्मीद है। भाजपा गुजरात में पिछली बार के मुताबिक जाता सीटे हासिल कर सकती है। वहीं दिल्ली में एमसीडी से भाजपा की छुट्टी हो सकती है। वहीं हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

हिमाचल एग्जिट पोल

आजतक के सर्वे के अनुसार

भाजपा - 24-34

कांग्रेस - 30-40

आम आदमी पार्टी - 0

अन्य - 0

इंडिया टीवी का सर्वे

भाजपा - 35-40

कांग्रेस - 26-31

आप - 0-0

अन्य - 0-3

न्यूज 18 के सर्वे के अनुसार

भाजपा- 36

कांग्रेस-  30

आप -  0 

अन्य -  2

जी न्यूज  के सर्वे के अनुसार

भाजपा - 35-40

कांग्रेस -  20-25

आप -    0-3

अन्य -    1-5             

दिल्ली MCD  चुनाव का एग्जिट पोल

आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को 69 से 91 सीटें तो कांग्रेस को 3-7 सीटें मिल रही हैं. यहां बाजी आप मारती दिख रही है. उसके खाते में 149 से 171 सीटें दिखाई गईं हैं. न्यूज एक्स जन की बात ने बीजेपी को 70 से 92 सीट, कांग्रेस को 4 से 7 सीट तो आप को 159 से 175 सीट दी है. टाइम्स नाऊ ईटीजी ने अपने एग्जिट पोल में एमसीडी में बीजेपी को 89 से 94 सीट तो कांग्रेस को 6 से 10 सीटें दी हैं. इसने आप को 146 से 156 सीटें दी हैं. जी न्यूज बार्क ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी को 82 से 94 सीट, कांग्रेस को 8 से 14 सीट और आप को 134 से 146 सीट दी है.

गुजरात का एग्जिट पोल

एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को 128 से 140 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को 31-43 सीटें तो आम आदमी पार्टी को 3-11 सीटें दी हैं।

आज तक का एग्जिट पोल

भाजपा को 129 से 151 के बीच सीटें दी हैं, तो कांग्रेस को 16 से 30 और आप को 9 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है।

इंडिया टीवी मैटराइ का एग्जिट पोल

इंडिया टीवी मैटराइ ने अपने एग्जिट पोल में गुजरात में जहां 112 से 121 सीटें, कांग्रेस को 51 से 61 सीटें और आम आदमी पार्टी को 4 से 7 सीटें दी गईं हैं।

न्यूज 24 और टुडे चाणक्या

एग्जिट पोल ने गुजरात में जहां बीजेपी को 150 सीटें दी हैं, तो कांग्रेस को 19 सीटें बताई हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को 11 सीटें दिखाई हैं। हिमाचल प्रदेश में इस एग्जिट पोल ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को ही 33 सीटों पर जीत का दावा किया है। आम आदमी पार्टी यहां भी जीरो है।

Leave a comment