HARYANA NEWS: महिलाओं और हरियाणा के लोगों का अपमान कर रहे हैं सरकार- कुमारी शैलजा

HARYANA NEWS: महिलाओं और हरियाणा के लोगों का अपमान कर रहे हैं सरकार- कुमारी शैलजा

पलवल: हरियाणा के पलवल में प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी शैलजा पहुंचे। जहां पर उन्होंने जन आक्रोश जनसभा को संबोधित किया और हरियाणा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री जन संवाद के जरिए महिलाओं और हरियाणा के लोगों का अपमान कर रहे हैं। जनसंवाद में लोगों और महिलाओं के साथ जिस तरह से बर्ताव किया जा रहा है वह बेहद निंदनीय है।

कुमारी शैलजा ने कहा कि केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र विरोधी है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के नए संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं जबकि उसका उद्घाटन भारत की महिला राष्ट्रपति के हाथों से होना चाहिए। लेकिन देश की  महिला राष्ट्रपति आदिवासी है इसीलिए भारतीय जनता पार्टी कभी भी उनसे संसद का उद्घाटन नहीं कराएगी और यही वजह है कि प्रधानमंत्री से संसद भवन का उद्घाटन कराया जा रहा है यहां पर भी जात पात के नाम पर राजनीति की जा रही है।

शैलजा ने कहा कि यहीं वजह है कि कांग्रेस इस उद्घाटन में शामिल नहीं होगी। चीन सरकार के 9 साल पूरे होने पर उन्होंने कहा कि इन 9 सालों में जनता को सेवाएं महंगाई और शोषण  मिला है। देश जनता आज महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले समय में हरियाणा में कांग्रेस के नेतृत्व की सरकार बनेगी।

Leave a comment