ग्राहकों के लिए हुई सोने पर सुहागा वाली बात, नवरात्रि के पहले दिन इतना सस्ता हुआ Gold

ग्राहकों के लिए हुई सोने पर सुहागा वाली बात, नवरात्रि के पहले दिन इतना सस्ता हुआ Gold

भारतीय बाजार में आज यानी कि 22 मार्च 2023 को सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। जहां एक तरफ सोने की कीमत में ₹58 प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं दूसरी तरफ चांदी का भाव 68 हजार रुपए प्रति किलो से अधिक हो चुका है। अब 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 58,614 हो गई है जबकि 999 खेता वाली चांदी की कीमत 68,250 हो गई है।

बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक आज सुबह 995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 58,379 रुपए तक पहुंच गई है। वही 916 शुद्धता वाला सोना आज 53,690 रुपए का हो गया है। वही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना सस्ता हुआ है और यह 58,537 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 166 रुपए या 0.24  इस दिल की तेजी के साथ 68,560 पर प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। इसमें आज 68,539 रुपए के निचले स्तर और 68,671 रुपए प्रति किलो तक के ऊपरी स्तर देखे गए हैं।

इस तरह जानें सोने का ताजा रेट

आप खरीदारी से पहले अपने शहर का सोना-चांदी का भाव घर बैठे जान सकते हैं। इसके लिए बस आपको 8955664433 नबर पर मिस्ड कॉल करने की जरूरत होगी। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर क्लिक कर सकते हैं।

Leave a comment