कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले ही भारत के हाथों फिसला GOLD! इस स्टार प्लेयर को होना पड़ा बाहर

कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले ही भारत के हाथों फिसला GOLD! इस स्टार प्लेयर को होना पड़ा बाहर

नई दिल्ली: नीरज चोपड़ा ने हाल ही में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए ऐतिहासिक रजत पदक जीता था।लेकिन इस पदक के लिए नीरज चोपड़ा और भारत को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। बता दे कि,नीरज चोपड़ा चोट के कारण बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो गए हैं। बता दे कि, तीन नीचे-बराबर थ्रो दर्ज करने के बाद, खुद को आगे बढ़ाने के लिए, नीरज चोपड़ा को अपने चौथे प्रयास के दौरान उन्होंने अपनी पूरी जान लगा दी थी, इस कारण इस इवेंट के दौरान उनकी दाहिनी जांघ में हल्का खिंचाव आया।   

आपको बता दे कि,गुरुवार 28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत होनी है, इस प्रतियोगिता के राष्ट्रमंडल खेलों में भाला फेंक में नीरज चोपड़ को पदक के दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन अब चोट के कारण नीरज चोपड़ा को इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। वे अगले तीन-चार सप्ताह आराम करने वाले हैं।नीरज चोपड़ा चोट के कारण बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो गए हैं। हाल ही में समाप्त हुई 2022 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 88.13 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीतकर देश के लिए इतिहास रचा था। वे इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय और रजत पदक अपने नाम करने वाले पहले खिलाड़ी थे। इसी इवेंट के दौरान उनकी दाहिनी जांघ में हल्का खिंचाव आया था।

ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने के बाद इस बात की पुष्टि की थी कि उनको थ्रो करते समय पैर में दर्द हुआ था। हालांकि, उन्होंने चौथे थ्रो में अपना पदक पक्का किया था और अगले दो थ्रो फेंकते समय उनको काफी दर्द हुआ था, जिसके कारण थ्रो फाउल रहे थे। नीरज चोपड़ा को ग्रोइन इंजरी है, जिसे ठीक होने में वक्त लगेगा।विश्व एथलेटिक्स इवेंट के बाद उन्होंने बताया था कि चौथे थ्रो के बाद उन्होंने पट्टी बांधी थी और थ्रो करने गए थे, लेकिन काफी दर्द हुआ था। इस वजह से थ्रो अच्छा नहीं रहा। उन्होंने बताया था कि आशा है कि ये जल्दी ठीक हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने अब कॉमनवेल्थ गेम्स से हटने का फैसला किया है और वे करीब 20 दिन आराम करने वाले हैं। इस मेगा इवेंट से पहले भारत के लिए ये बड़ा झटका है।

Leave a comment