यहां हुई थी दुनिया की सबसे बड़ी चोरी, हजारों गार्ड के बावजूद उड़ा ले गए 40 अरब का सामान!

यहां हुई थी दुनिया की सबसे बड़ी चोरी, हजारों गार्ड के बावजूद उड़ा ले गए 40 अरब का सामान!

Expensive Theft: वैसे तो दुनियाभर में आए दिन चोरी के मामले सामने आते रहते है। लेकिन क्या आपको पता है की 18 मार्च 1990 को बोस्टन के इसाबेला स्टीवर्ट गार्डनर म्यूजियम में हुई चोरी ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। इस म्यूजियम से 13 कलाकृतियां चोरी हो गई थी। इन कलाकृतियों की कीमत अरबों रूपयों में आंकी जाती है। इस चोरी को अंजाम देने वाले आज तक गिरफ्तार नहीं हो सके है और ना ही वो अनोखी कलाकृतियां बरामद हो सकी है।

बता दे कि गार्डन म्यूजियम में हुई चोरी को दुनिया की सबसे बड़ी चोरियों में से एक माना जाता है, आज हम आपको इस चोरी के बारे में विस्तार से बताएंगे।18 मार्च 1990 की सुबह दो चोर नकली पुलिस अधिकारियों के भेष में बोस्टन के इसाबेला स्टीवर्ट गार्डनर म्यूजियम में घुसते है। इसके बाद वो म्यूजियम के तहखाने के दो सुरक्षाकर्मियों पर हमला करके उन्हें बांध देते है। इसके बाद वो 13 कलाकृतियों को चुराने के बाद फरार हो जाते हैं। जिन कलाकृतियों को चुराया गया, उनमें रेम्ब्रांट, डेगास, मानेट और वर्मीर की कलाकृतियां थी। इनकी कीमत करीब 40 अरब रुपये थी।

1 करोड़ डॉलर का इनाम

म्यूजियम में हुई चोरी के बारे में किसी भी तरह की सूचना देने वालों को 1 मिलियन डॉलर का इनाम देने ऐलान संग्राहालय की तरफ से किया गया था। जिसे सात साल बाद बढ़ाकर 5 मिलियन डॉलर कर दिया था। अब इन बेशकीमती कलाकृतियों को पाने में मदद करने वालों को 10 मिलियन डॉलर देने का ऐलान किया गया है। लेकिन पैसों के बिना भी ये अलसुलझी डकैती आम जनता के लिए किसी रहस्य से कम नहीं है।

Leave a comment