भारत में Galaxy Note 10 Lite लॉन्च

भारत में Galaxy Note 10 Lite लॉन्च

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने भारत में Galaxy Note 10 Lite लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की खासियत ये है कि इसमें दिए गए फीचर्स Galaxy Note 10 जैसे ही हैं।

Galaxy Note 10 Lite को ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।  प्री बुकिंग आज दोपहर से शुरू हुई है। और स्मार्टफोन की बिक्री 2 फरवरी को ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेल स्टोर्स पर होगी।

Galaxy Note 10 Lite की कीमत Note 10 से कम रखी गई है Galaxy Note 10 Lite की कीमत 38,999 रुपये से शुरू हो रही है। ये कीमत 6GB रैम वेरिएंट के लिए है। 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है

Galaxy Note 10 Lite में फोटॉग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। दूसरा वाइड एंगल लेंस है जो 12 मेगापिक्सल का है। तीसरा कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का ही है, लेकिन ये टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Galaxy Note 10 Lite में भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ S Pen दिया गया है, ये ठीक वैसा ही है जैसा कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फैबलेट Galaxy Note 10 के साथ दिया था।

Leave a comment