GADAR 2: 'खंभे' के किए दो टूकड़े...सैनिकों से घिरे तारा सिंह...गदर 2 का एक और सीन हुआ लीक

GADAR 2: 'खंभे' के किए दो टूकड़े...सैनिकों से घिरे तारा सिंह...गदर 2 का एक और सीन हुआ लीक

Gadar 2 will release on this date: गदर...ये फिल्म जितनी बार देखे उतनी ही बार नई लगती है, इसका कारण है कि सन्नी और अमीषा ने फिल्म में अपनी धमाकेदार किरदार में नजर आए और फिल्म के एक-एक सीन लोगों को कुर्सी पर बैठे रहने पर मजबूर कर रहे थे। फिल्म 2001 मे रिलीज हुई थी और फिल्म ने दुनियाभर में 133 करोड़ की कलेक्शन किया था। अब इतना प्यार मिलने के बाद गदर 2 आना तो बनता है। हालांकि गदर 2 के लिए आपको थोड़ा इतंजार करना होगा।

इस तारीख को होगी गदर 2 रिलीज!

दरअसल फिल्म लीक ना हो इसके लिए निर्देशक और फिल्म मेकर्स काफी ध्यान रख रहे है लेकिन इसके बावजूद फिल्म के कुछ सीन रिलीज हो रहे है। वहीं कहा जा रहा है कि गदर 2 फिल्म 11 अगस्त 2023 में रिलीज हो सकती है। वहीं इस फिल्म में भी अमीषा आपको सकीरा के किरदार में नजर आएंगी। साथ ही उत्कर्ष शर्मा जिसने गदर में तारा सिंह और सकीना के बेटे का किरदार निभाया था वो भी 22 साल बाद इसी किरदार में नजर आने वाले है। इनके अलावा इस बार सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वाधवा भी फिल्म में होंगे।

एक ओर सीन हुआ लीक

वहीं एक बार फिर फिल्म का एक ओर वीडियो लीक हुआ है। जिसमे सन्नी हैंडपंप की जगह खंभा को तोड़ते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर लीक हुए वीडियो में सनी और सिमरत को सैनिकों से घिरा हुआ देखा जा सकता है, जिनकी ओर उनकी बंदूकें तान दी गई हैं। सनी को गुस्सा आता है तो वह पोल को आधा तोड़कर खुद को छुड़ा लेते हैं। इस वीडियो में सैनिकों को बेकाबू होते हुए देखा जा सकता है। सनी देओल के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

इससे पहले भी हुआ था वीडियो लीक

हाल ही में सोशल मीडिया पर सनी देओल की फिल्म  'गदर 2' के कुछ एक्शन सीन लीक हो गए थे। जिसके एक सीन में सनी देओल पगड़ी के साथ पठानी सूट पहने नजर आए। वहीं, दूसरे सीन में वह धूल भरी जगह पर सैनिकों के एक ग्रुप से लड़ते नजर दिखे। एक्टर को एक साथ लगभग 15-20 आदमियों से लड़ते हुए और घूंसे मारते देखा जा सकता है।

Leave a comment