नही रहे गब्बर के कालिया

नही रहे गब्बर के कालिया

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता विजू खोटे का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्‍हें फिल्‍म 'शोले' में अपने 'कालिया' के किरदार के लिए जाना जाता है। उन्‍होंने मराठी फिल्मों के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी काम किया है।

उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। बता दें कि वह लंबे समय से बीमार थे। उन्‍होंने मुंबई के अपने घर में ही आखिरी सांस ली। अभिनेता की भांजी एवं अदाकारा भावना बलसावर ने कहा, 'उन्होंने अपने घर पर सुबह करीब छह बजकर 55 मिनट पर नींद में ही अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।'

शोले में कालिया के अलावा, कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में भी वीजू खोटे के 'रॉबर्ट' के किरदार को काफी पसंद किया गया था जिसमें उनका डायलॉग 'गलती से मिस्टेक हो गई' काफी फेमस हुआ था। विजू खोटे साल 1964 से फिल्मी दुनिया से जुड़े थे। उन्हें आखिरी बार 2018 में 'जाने क्यूं दें यारों' में देखा गया था।

Leave a comment