Search KhabarFast

Press ESC to close

इन चार लोगों पर लगा जुबीन गर्ग की हत्या का आरोप, कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट

इन चार लोगों पर लगा जुबीन गर्ग की हत्या का आरोप, कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट

Chargesheet Files In Jhbin Garg Death: गायक जुबीन गर्ग की हत्या की जांच कर रही एसआईटी ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। चार्जशीट में चार लोगों को हत्या का आरोपी बनाया गया है। एसआईटी ने जुबीन गर्ग के सचिव सिद्धार्थ शर्मा समेत चार को हत्या का आरोपी बनया है। गर्ग के बैंड के सदस्य शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रवा महंत पर हत्या का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा गर्ग के चचेरे भाई और निलंबित पुलिस अधिकारी संदीपान गर्ग पर हत्या का आरोप लगाया गया है। 

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

गायक जुबीन गर्ग के दो निजी सुरक्षा अधिकारियों  नंदेश्वर बोरा और प्रबीन बैश्य पर बीएनएस की धारा 31सी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जो उन्हें सौंपी गई धनराशि या संपत्ति के दुरुपयोग द्वारा आपराधिक विश्वासघात से संबंधित है। विशेष डीजीपी एम पी गुप्ता की अगुवाई वाली एसआईटी ने अब तक गर्ग की मौत मामले में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने अभी तक 300से अधिक गवाहों से भी पूछताछ कर चुकी है।

सीएम हिमंता ने किया था हत्या का दावा 

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कोकराझार में मीडिया से बात करते हुए कहा कि गर्ग की मौत के संबंध में असम की जनता से किया गया वादा एसआईटी द्वारा निर्धारित समय सीमा से पहले आरोप पत्र दाखिल करने के साथ पूरा हो गया है। सीएम सरमा ने कहा कि हमने जुबीन गर्ग को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी ली थी और एसआईटी मामले की जांच कर रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हाल ही में समाप्त हुए विधानसभा सत्र में दावा किया था कि जुबीन गर्ग की हत्या की गई थी।

जुबीन गर्ग की पत्नी ने क्या कहा 

वहीं, जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा गर्ग ने विशेष जांच दल द्वारा दायर आरोप पत्र का स्वागत किया है। गरिमा ने पत्रकारों से कहा कि जांच हमारे परिवार की ओर से आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी। जांच उम्मीद के अनुसार आगे बढ़ी, जिसके लिए हम जांच एजेंसी के बहुत आभारी हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Jharkhand News:बोकरो में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से पति-पत्नी और बहु की हत्या की

Triple Murder Causes Chaos:झारखंड के बोकारो से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बोकरो के नावाडीह थाने से लगभग ढाई किलोमीटर दूर कुकुरलीलवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये घटना सुबह 8 बजे की है।

Delhi News: इंद्रपुरी में अवैध जुए के अड्डे पर दिल्ली पुलिस का छापा, 15 जुआरियों को पकड़ा; ₹3.61 लाख नकद और अन्य सामान बरामद

Delhi Crime: दिल्ली के इंद्रपुरी से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ऑर्गनाइज़्ड क्राइम (संगठित अपराध) के खिलाफ लगातार चल रही मुहिम के तहत, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ़ ने इंद्रपुरी के E-ब्लॉक में दूसरी मंज़िल पर बनी एक झुग्गी में चल रहे अवैध जुए के अड्डे का पर्दाफ़ाश किया।

गुरुग्राम में नौकरी के पहले दिन लापता हुआ युवक, नहर किनारे मिली कार; दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत एक FIR दर्ज की है। यह FIR उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके में गुरुग्राम में अपनी नई नौकरी के पहले दिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मामला दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत दर्ज किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast