AAP MLA Joins BJP: शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के आठ विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर तमाम आप विधायक किसकी दामन थामेंगे। अब इसपर तस्वीर साफ हो गई है। शनिवार को “आप”के सभी 8 पूर्व विधायक BJP में शामिल हो गए हैं। बैजयंत पांडा ने सभी पूर्व विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि इन सभी नेताओं का AAPने इस विधानसभा चुनाव में टिकट काट दिया था। हालांकि, टिकट कटने के एक महीने बाद सभी ने एकसाथ आप पार्टी छोड़ दिया। सभी विधायकों ने अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाकर पार्टी की प्रथामिक सदस्यता से इस्तीफा दिया।
इन 8 विधायकों ने BJP ज्वाइन किया
1. जनकपुरी विधायक राजेश ऋषि
2. महरौली विधायक नरेश यादव
3. पालम विधायक भावना गौड़
4. त्रिलोकपुरी विधायक रोहित महरौलिया
5. बिजवासन विधायक बीएस जून
6. कस्तूरबा नगर विधायक मदन लाल
7. आदर्श नगर विधायक पवन शर्मा
8. मादीपुर विधायक गिरीश सोनी
नरेश यादव ने केजरीवाल लगाया गंभीर आरोप
महरौली विधायक नरेश यादव ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा, आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए, अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार को मुक्त करने के लिए हुआ था लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई बल्कि आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है।
Leave a comment