दिल्ली में बाढ़ का खतरा

दिल्ली में बाढ़ का खतरा

राजधानी में सबसे बड़ी बाढ़ का खतरा पैदा हो चुका है। विभिन्न इलाकों को बाढ़ और संभावित तबाही से बचाने के लिए दिल्ली सरकार अलर्ट मोड में है। यमुना पहले ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

रविवार को रेकॉर्ड मात्रा में छोड़ा गया पानी आज शाम तक राजधानी पहुंच जाएगा, इससे जलस्तर और बढ़ेगा। केंद्रीय जल आयोग का कहना है कि बैराज से जितना पानी छोड़ा गया है, उससे आशंका है कि यमुना का जलस्तर 207 मीटर को पार कर जाएगा। लेकिन उससे ऊपर कितना बढ़ेगा, उसके बारे में कन्फर्म नहीं कहा जा सकता। 2013 में यह 207.32 मीटर पार हुआ था। अब यह पानी 208 मीटर पहुंचेगा या नहीं, इसको लेकर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। यमुना की तलहटी में बसे लोगों से जगह खाली करवाई जा रही है। सुबह तक करीब 5 हजार लोगों को यमुना किनारे पुश्तों पर लगाए टेंट में शिफ्ट करने का काम चल रहा था। 44 बोट्स के साथ 27 गोताखोरों की टीमों भी अलग-अलग स्थानों पर तैनात है। 

 

 

 

 

Leave a comment