अगले दो दिनों के लिए दिल्ली पर बाढ़ का अलर्ट जारी

अगले दो दिनों के लिए दिल्ली पर बाढ़ का अलर्ट जारी

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में यमुना का जल स्तर सोमवार शाम तक खतरे के निशान 205.33 से ऊपर पहुंच जाएगा।

राजस्थान के बाद अब दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और आने वाले 36 से 72 घंटे भारी बताए जा रहे है। रविवार से यमुना खादर के लोगों को अलर्ट कर सोमवार सुबह तक जगह खाली करने को कहा गया है। इस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रविवार को हरियाणा ने शाम को छह बजे 8.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है जो कि काफी ज्यादा पानी है। इससे जो स्थिति उत्पन्न हो सकती है उसको लेकर बैठक हुई है। बता दे कि बैठक में सभी संबंधित विभाग के अधिकारी और मंत्री मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जान माल को नुकसान ना पहुंचे उसके लिए सभी उपाय किए जा रहे है। राहत और बचाव काम की समीक्षा की गई। साथ ही उसके सारे इंतजाम किए जा रहे है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता से अपील है कि घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन यमुना के किनारे रह रहे हैं लोग अपने घर छोड़कर कैंप में आ जाए। उन्होंने कहा कि लोग बार-बार टैंट छोड़कर अपने घर भाग जाते हैं। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यमुना में पानी जब छोड़ा जाता है तो अगले 36 से 48 घंटे में दिल्ली पहुंचता है।

 

Leave a comment