नई दिल्ली:करवा चौथ व्रत का त्योहार इस साल 24 अक्टूबर 2021 को देशभर में मनाया जाएगा। करवाचौथ पर महिलाएं अपने पति की सुरक्षा और लम्बी उम्र के लिए बिना पानी और बिना भोजन के पूरे दिन कठिन व्रत रखती हैं। मुख्य रुप से ये व्रत भारतीय राज्यों राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में मनाया जाता था हालांकि आज कल ये भारत के लगभग प्रत्येक क्षेत्र में सभी महिलाओं द्वारा मनाया जाता है।
करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं पूरे दिन का उपवास रखती हैं ये व्रत सुबह सूर्योदय के साथ शुरु होता है और चन्द्रोदय के बाद खत्म होता है। इस दिन महिलाएं शिव, पावर्ती और कार्तिक की पूजा-अर्चना करती हैं। फिर शाम को छलनी से चंद्रमा और पति को देखते हुए पूजा करती हैं। फिर अंत में चांद का दीदार करने के बाद महिलाएं पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत तोड़ती हैं।
करवा चौथ 2021 पूजा का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ के शुभ मुहूर्त के समय ही पूजा करनी चाहिए। इस साल करवा चौथ पर 4 नवंबर, बुधवार – शाम 05 बजकर 34 मिनट से शाम 06 बजकर 52 मिनट तक करवा चौथ की संध्या पूजा का शुभ मुहूर्त है.
चंद्रोदय का समय
जानकारी के अनुसार करवाचौथ पर चंद्रोदय शाम 7 बजकर 57 मिनट तक होगा.
Leave a comment