Search KhabarFast

Press ESC to close

Bhai Dooj 2025: भैया दूज पर भाई को कब लगाएं तिलक? जानिए 2025 का पंचांग अनुसार शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj 2025: भैया दूज पर भाई को कब लगाएं तिलक? जानिए 2025 का पंचांग अनुसार शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj 2025 Date: दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व का अंतिम दिन भाई दूज के नाम होता है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व को यम द्वितीया या भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई उन्हें उपहार देकर जीवनभर रक्षा का वचन देते हैं। हर साल की तरह इस बार भी लोग जानना चाहते हैं कि भाई दूज 2025में कब है और तिलक करने का शुभ मुहूर्त क्या है, ताकि वे सही समय पर इस अनमोल रिश्ते का पर्व मना सकें।

पौराणिक कथा: यम और यमुना का मिलन

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भाई दूज के दिन यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर पहुंचे थे। यमुना ने उनका प्रेमपूर्वक स्वागत किया, स्वादिष्ट भोजन कराया और तिलक कर दीर्घायु की कामना की। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो भाई इस दिन अपनी बहन से तिलक कराएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। तभी से यह परंपरा चली आ रही है और इसे यम द्वितीया के रूप में भी मनाया जाता है।

कैसे करें तिलक: जानिए सही विधि

शुभ मुहूर्त में बहनें चावल के आटे से चौक बनाएं और भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर बिठाएं। फिर माथे पर चंदन या रोली का तिलक करें, अक्षत लगाएं और कलावा बांधें। मिठाई खिलाकर घी का दीपक जलाएं और भाई की आरती करें। अंत में भाई बहन को उपहार देते हैं और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते हैं। इस सरल विधि से मनाया गया भाई दूज न केवल परंपरा निभाता है बल्कि रिश्तों को और भी गहरा बनाता है।

जानें तिलक का शुभ मुहूर्त

भाई दूज 2025का पर्व 31अक्टूबर (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन द्वितीया तिथि का प्रारंभ 30अक्टूबर को रात 11:03बजे होगा और यह समाप्त होगी 31अक्टूबर को रात 01:09बजे। ऐसे में भाई दूज का तिलक करने का शुभ मुहूर्त 31अक्टूबर को सुबह 11:42बजे से दोपहर 01:06बजे तक रहेगा। इस दौरान बहनें विधिपूर्वक तिलक कर सकती हैं और भाई की लंबी उम्र की कामना कर सकती हैं। शुभ मुहूर्त में तिलक करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है और यह यमराज के आशीर्वाद को भी सुनिश्चित करता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 18 JULY 2026, Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों पर होगी शनिदेव की विशेष कृपा, जानें अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today 18 JULY 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 18 जुलाई 2026, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन कर्क राशि के जातकों का आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। विदेशों से जो लोग  व्यापार करते हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। वहीं धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर दया व धर्म की भावना रहेगी और ऑनलाइन कार्य कर रहे लोग किसी बड़े लाभ को पाकर प्रसन्न रहेंगे। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

Guru Purnima 2026: कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा? यहां देखें सही तारीख और इस दिन का महत्व

Guru Purnima: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ माना जाता है। हर महीने की पूर्णिमा तिथि को स्नान-दान करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती। लेकिन आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है।

एक AC से दो कमरे ठंडे! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ देसी जुगाड़

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने एक ही स्प्लिट AC से दो कमरों को ठंडा करने का अनोखा जुगाड़ दिखाया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast