Search KhabarFast

Press ESC to close

किसानों का एक बार फिर दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर पर सरकार से कर रहे ये मांग

किसानों का एक बार फिर दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर पर सरकार से कर रहे ये मांग

Farmers Protest: पंजाब-हरियाणा की सीमा पर पटियाला जिले के शंभू बॉर्डर पर एक बार फिर से किसान का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। पंजाब से किसान जेलों में कैद बंदी सिंहों की रिहाई के लिए शंभू बॉर्डर के माध्यम से दिल्ली पर कूच करने आ रहे थे। शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने नाकेबंदी कर कौमी इंसाफ मोर्चे के नेताओं को रोक दिया है। 

पुलिस बल तैनात

बड़ी संख्या में किसान नेता और कौमी इंसाफ मोर्चे के नेता गुरचरण सिंह हवारा के साथ पहुंचे। भाड़ी संख्या में बसें पंजाब से आ रही हैं। हवारा ने कहा कि उन्हें दिल्ली जाने से रोका जा रहा है और बड़ी संख्या में वाटर कैनन की गाड़ियां और पुलिस बल यहां मौजूद है। उन्होंने कहा कि सभी नाकों पर काफी लोगों को रोका गया है।

फिर बॉर्डर पर डटे किसान

इस साल फरवरी में किसान आंदोलन की वजह से पुलिस ने किसानों के मोर्चे को शंभू बॉर्डर से हटाकर हाईवे को एक साल बाद खोलाथा। पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के अस्थायी टैंटों को उखाड़ फेंका था। ऐसे में एक बार फिर से किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंच कर दिल्ली के लिए कूच करने की तैयारी में हैं।

रोष मार्च निकाला

राष्ट्रीय इंसाफ मोर्चा और किसान संगठनों की ओर से शुक्रवार, 14 नवंबर को शंभू बैरियर तक रोष मार्च निकाला जाएगा, जिसके बाद वह दिल्ली के लिए कूच करेंगे। किसान नेता रणजीत सिंह सवाजपुर ने बताया कि जेलों में कैद बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

21 हजार रुपये तक कमाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मिल सकता है सालाना बोनस

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से जारी दो अधिसूचनाओं के बाद कर्मचारियों के लिए बोनस से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। नए नियमों के तहत हर महीने 21,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारी तय शर्तें पूरी करने पर अपने नियोक्ता से वैधानिक बोनस पाने के हकदार हो सकते हैं।

PM मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का किया उद्घाटन, बोले- भारत की 7.8% विकास दर से दुनिया में बढ़ा भरोसा

PM Modi Addresses Global Fintech Fest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एग्ज़िबिटर्स और देश-विदेश से पहुंचे डेलीगेट्स से बातचीत की और भारत के तेजी से बढ़ते

फिर दुनिया देखेगी भारत-रूस की दोस्ती, पीएम मोदी-पुतिन के बीच कई मुद्दों पर होगी चर्चा

India-Russia Relation: भारत में 12-13 सितंबर को ब्रिक्स समिट का आयोजन होने जा रहे हैं। जिसके लिए दुनियाभर के नेताओं का जमवाड़ा दिल्ली में लगने जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी भारत आ रहा हैं। उनकी पीएम मोदी से मुलाकात होनी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast