मशहूर सिंगर वाणी जयराम का निधन, इसी साल पद्म भूषण से हुई थीं सम्मानित

मशहूर सिंगर वाणी जयराम का निधन, इसी साल पद्म भूषण से हुई थीं सम्मानित

Singer Vani Jayaram Passed Away: संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर प्लैबैक सिंगर वाणी जयराम का निधन हो गया है। 77 वर्षीय सिंगर चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गई हैं। उनके निधन की खबर ने संगीत जगत से लेकर उनके फैंस के बीच शोक की लहर है। 

वाणी जयराम को हाल ही में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। सिंगर की मौत कैसे हुई इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। और ना ही उनकी मौत पर उनके परिवार को कोई बयान सामने आया है।

हाल ही में पूरे किए थे 50 साल

 गौरतलब है कि वाणी जयराम ने हाल ही में एक प्रोफेशनल सिंगर के रूप में म्यूजिक इंडस्ट्री में 50 साल पूरे किए थे। वाणी जयराम आरडी बर्मन, केवी महादेवन, ओपी नैय्यर और मदन मोहन समेत कई अन्य प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ काम कर चुकी थीं।

Leave a comment