Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत के दौरे पर आ रहे EU ट्रेड चीफ, टैरिफ सहित कई मुद्दों को लेकर हो सकती है चर्चा

भारत के दौरे पर आ रहे EU ट्रेड चीफ, टैरिफ सहित कई मुद्दों को लेकर हो सकती है चर्चा

India EU FTA: टैरिफ को लेकर भारत-अमेरिका के बीच जारी तनाव अभी भी जारी है। इसी बीच यूरोपीय संघ (EU) के वार्ताकार इस हफ्ते दिल्ली आ रहे हैं। भारत और ईयू के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर लंबे समय से बात चल रही है और इसे बढ़ावा देने के लिए यूरोपीय अधिकारी भारत आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ईयू इस साल के अंत तक इस समझौते के अंतिम रूप में देखना चाहता है। अगले साल होने वाले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन से पहले 6 महीनों के दौरान ईयू और भारत के बीच ग्यारह हाई लेवल यात्राएं होने की संभावना बताई जा रही है।

ये भारतीय मंत्री होंगे शामिल

यूरोपीय संघ के ट्रेड कमिश्नर मारोस शेफोविच और एग्रीकल्चर कमिश्नर क्रिस्टोफ हैनसेन के नेतृत्व में 30 सदस्यीय हाई लेवल टीम भारत आने वाली है। भारत की तरफ से इस वार्ता का नेतृत्व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करने वाले हैं। उनके साथ वरिष्ठ भारतीय अधिकारी भी होंगे जो वार्ता के प्रमुख मुद्दों, जैसे कि टैरिफ, रूल्स ऑफ ओरिजिन और कुछ संवेदनशील प्रोडक्ट्स के लिए मार्केट एक्सेस को सुलझाने के लिए वहां मौजूद रहेंगे।

कई मुद्दों को लेकर हो सकती है चर्चा

इसे लेकर ये भी बताया जा रहा है कि यूरोपीय संघ चीनी, चावल और डेयरी उत्पादों के मामले में भारत की संवेदनशीलता को समझता है। दोनों पक्षों के अधिकारियों ने संकेत दिया है कि 27 नेगोशिएशन चैप्टर्स में से एक 11 चैप्टर्स पर पहले ही बात हो चुकी है और दोनों पक्ष इस पर सहमत हैं। इन चैप्टर्स में कस्टम पर सहयोग, छोटे बिजनेस को समर्थन और विवाद समाधान जैसे क्षेत्र शामिल हैं। हालांकि, एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स पर टैरिफ और निर्यात के सोर्स का निर्धारण करने के स्टैंडर्ड्स को लेकर काफी मतभेद बना हुआ है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई! नेपाल में सुरंग से 9 दिन बाद शख्स सुरक्षित निकला वापस

Nepal Flood Crisis: नेपाल में बाढ़ के बीच अच्छी खबर सामने आई है। यहां बाढ़ और भूस्खलन के बाद सुरंग में फंसे जो बिजली कर्मचारियों को 9 दिन बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। रेस्क्यू किए गए युवक का नाम संजय शाह है। जो अपर त्रिशूली-3A जलविद्ययुत परियोजना में मैकेनिकल फोरमैन का काम करता है।

US Green Card: भारतीयों के लिए बढ़ा संकट, EB-1 में भारी मांग से वीजा खत्म होने की चेतावनी

US Green Card: अमेरिका में रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे भारतीय आवेदकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने सितंबर वीजा बुलेटिन में चेतावनी दी है कि भारतीय नागरिकों के बीच भारी मांग और वीजा नंबरों के अधिक इस्तेमाल के चलते रोजगार आधारित पहली प्राथमिकता यानी EB-1 श्रेणी आगामी हफ्तों में अस्थायी रूप से अनुपलब्ध हो सकती है। विभाग के मुताबिक, अगर 30 सितंबर को अमेरिकी वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले भारत के लिए निर्धारित वीजा आवंटन पूरा हो जाता है, तो EB-1 श्रेणी को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ सकता है।

इटली में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे लंबे कार्यकाल वाली प्रधानमंत्री बनीं मेलोनी, PM मोदी हुए गदगद; बोले - विश्वास का प्रतीक...

Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई। दरअसल, उनका प्रशासन आधिकारिक तौर पर युद्धोत्तर इतिहास में इटली की सबसे लंबे समय तक निरंतर सेवा करने वाली सरकार बन गया है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हार्दिक बधाई दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast