TOMATO FLU: देश में नए फ्लू की एंट्री, चपेट में आए अब तक 80 बच्चे, जानें इसके लक्षण और बचाव

TOMATO FLU: देश में नए फ्लू की एंट्री, चपेट में आए अब तक 80 बच्चे, जानें इसके लक्षण और बचाव

नई दिल्ली: कोरोना पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ था कि इसी बीच देश में एक ओर नए फ्लू की एंट्री हो गई है। हैरानी की बात ये है कि ये फ्लू छोटे बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। जिसका नाम टोमैटो फ्लू दिया गया है। क्योंकि इस फ्लू से पूरे शरीर पर लाल छाले हो जाते है। इसलिए इसका टोमैटो फ्लू रख दिया है।

वहीं इस फ्लू की शुरूआत केरल से हो गई है। आपको बता दें कि केरल में करीबन 80 बच्चों को इसने अपनी चपेट में ले लिया है। जिन बच्चों को इसने अपनी चपेट में लिया है उनकी उम्र 5 साल से भी कम बताई जा रही है।

क्या है टोमैटो फ्लू

टोमैटो फ्लू एक रेयर वायरल बीमारी है। इससे संक्रमित होने पर शरीर पर लाल रंग के चकत्ते पड़ जाते हैं, स्किन में जलन होती है और डिहाइड्रेशन की समस्या आती है। इस बीमारी में शरीर पर लाल रंग के छाले जैसे बन जाते हैं, जो टमाटर जैसे दिखते हैं, इसलिए इसका नाम टोमैटो फ्लू पड़ा है।

टोमैटो फ्लू के लक्षण

टोमैटो फ्लू में चिकनगुनिया जैसे लक्षण ही दिखाई दे रहे हैं इससे संक्रमित होने पर तेज बुखार, शरीर में दर्द, जोड़ों में सूजन और थकान होती है। हालांकि, इससे संक्रमित बच्चों में त्वचा में जलन और चकत्ते भी पड़ रहे हैं, जिससे शरीर के कुछ हिस्सों पर छाले पड़ जाते हैं। इससे संक्रमित होने पर पेट में ऐंठन, उल्टी या दस्त की शिकायत भी होती है। इसके साथ ही हाथ और घुटनों के अलावा शरीर के कुछ हिस्सों का रंग भी बदल जाता है।

इससे संक्रमित होने पर पेट में ऐंठन, उल्टी या दस्त की शिकायत भी होती है। स्वास्थ्य अधिकारी अभी भी टोमैटो फ्लू के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

इससे बचने के तरीका

बताया जा रहा है कि ये बीमारी नई है और अभी तक इसके बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है,  इसलिए इसका कोई पुख्ता इलाज नहीं है। संक्रमण से बचने के लिए अपने आसपास साफ-सफाई को बनाए रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। पानी पीते रहें।

इसके अलावा अगर कोई भी लक्षण दिखता है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। अगर बच्चों में संक्रमण है तो उन्हें छालों को खुजाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बात और बिगड़ सकती है।

Leave a comment