Who Is Masoom Sharma: हरियाणा सरकार ने सिंगर मासूम शर्मा के तीन गानों को बैन कर दिया हैं। दरअसल, राज्य में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों के खिलाफ सरकार ने ये कदम उठाया है। सरकार के इस फैसले के बाद से राज्य में बवाल मचा हुआ है। इस बीच, इस मामले में मासूम शर्मा का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने फेसबुक लाइव में हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने उनके गानों पर गलत तरीके से बैन लगाया है।
मासूम शर्मा के 3 गानें बैन
दरअसल, हरियाणा सरकार ने मासूम शर्मा के तीन गानों को यूट्यूब से हटा दिया हैं। सरकार का ये फैसला गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों के खिलाफ लिया गया है। वहीं, कई लोग सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। लेकिन अब सरकार के इस फैसले पर मासूम शर्मा का रिएक्शन सामने आया है।
मासूम शर्मा ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने उनके गानों पर गलत तरीके से बैन लगाया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के पब्लिसिटी सेल से जुड़े एक अधिकारी और उनका छत्तीस का आंकड़ा है। लेकिन ये पहली बार नहीं हुआ, जब मासूम शर्मा विवादों का दिस्सा बने हैं। इससे पहले भी मासूम विवादों में घिर चुके हैं।
कौन हैं मासूम शर्मा?
बता दें, 33 साल के मासूम शर्मा हरियाणवी सिंगर हैं। उन्होंने साल 2009 में म्यूजिक एल्बम ‘जलवा हरियाणा’ के जरिए डेब्यू किया था। उन्हें 'ईपी रूपा' के लिए भी जाना जाता है। जो पिछले साल 2024 में रिलीज हुआ था। मासूम हरियाणवी पॉप गाने बनाते हैं। उनके गानों की लिस्ट में 'जप नाम भोले का', '2 नंबरी', जैसे गाने शामिल हैं।
मासूम शर्मा के जुड़े विवाद
Leave a comment