FIR Against Orry: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ओरी के खिलाफ केस दर्ज किया है। ओरी के अलावा पुलिस ने सात अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया हैं। इन सभी पर आरोप लगाया गया है कि सभी ने पहले कटरा के एक होटल में शराब पी। जिसके बाद से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाने लगी।
पुलिस ने दर्ज किया केस
दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि अपने कुछ दोस्तों के साथ इन दिनों जम्मू-कश्मीर के कटरा में समय बिता रहे हैं। लेकिन उनके एक पोस्ट ने उन सभी के लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर दी हैं। हाल ही में ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें वे कटरा के एक होटल में शराब पीते नजर आ रहे थे।
ओरी और उसके साथियों का शराब पीकर पकड़े जाने के बाद लोगों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसी वजह से पुलिस ने ओरी समेत सात अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। बता दें, जम्मू-कश्मीर में लाखों लोग माता वैष्णो देवी के मंदिर दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में, इस तीर्थ क्षेत्र में शराब और मांसाहारी भोजन का सेवन करने की मनाही है।
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
ओरी और उनके दोस्तों की तीर्थ क्षेत्र में शराब पीए जाने के बाद से आलोचना हो रही है। उन सभी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। इसी के साथ उन सभी पर तीर्थ क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया गया है। ओरी के अलावा जिन सात लोगों पर कार्रवाई की गई हैं, उनकी दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल और शगुन कोहली के रूप में की गई हैं। इस मामले में SSP परमवीर सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता को भंग करने के आरोप में ओरी और उनके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है।
Leave a comment