फैंस को पसंद आया शहनाज का ये लुक , सुर्खियां बटोर रही है वीडियो

फैंस को पसंद आया शहनाज का ये लुक , सुर्खियां बटोर रही है वीडियो

नई दिल्ली: बिग बॉस 13 शो से मशहूर हुई शहनाज गिल आज किसी के पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में शहनाज का एक वीडियों सोशल मीडिया पर खुब सुर्खियां बटोर रहा हैं। इस वीडियों में शहनाज ने लाल रंग के लहंगा पहना हुआ हैं और इस लाल रंग के लहंगा में उन्होंने रैंप पर डेब्यू किया हैं। शहनाज के इस लुक की फैंस ने जमकर तारीफ की हैं।

शहनाज़ ने लाल रंग का लहंगा पहनकर अपने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया हैं। बता दें कि शहनाज, गुजरात के अहमदाबाद शहर में हुए फैशन शो की शोस्टॉपर भी बनीं हैं। खास बात यह है कि यह पहली बार था जब शहनाज ने रैंप वॉक किया। उन्होंने डिजाइनर सामंत चौहान के लिए रैंप वॉक किया। शहनाज ने सिद्धू मूसेवाला के गाने 'सोहने लगदे' पर शो स्टॉपर के रूप में डांस भी किया और लोगों का दिल जीत लिया।

इस विडीयों को शहनाज ने खुद अपने इंस्टीग्राम अकाउंट से साझा किया है और लिखा हैं कि डेब्यू वॉक किया! सुपर टैलेंटेड डिजाइनर सामंत चौहान के लिए वॉक की।उन्होंने दर्शकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया। शहनाज ने कहा अहमदाबाद के लोगों को मेरे लिए इसे एक्सट्रा स्पेशल बनाने के लिए धन्यवाद! आपका आतिथ्य और अतुलनीय हैं। शहनाज हाल ही में हौसला रख फिल्म में नजर आई थी और अब वो फिल्म कभी ईद कभी दीवाली के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं।

Leave a comment