Search KhabarFast

Press ESC to close

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने साझा किया सर्जरी का अनुभव, दर्द और तकलीफ के बाद बताया अपना हाल

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने साझा किया सर्जरी का अनुभव, दर्द और तकलीफ के बाद बताया अपना हाल

Deepika Kakkar Recovery: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपनी सर्जरी के दौरान और बाद में हुई तकलीफ को लेकर खुलकर बात की है। लिवर कैंसर से जूझ रही दीपिका को हाल में पेट में एक सिस्ट (cyst) की समस्या हुई, जिसके लिए सर्जरी करानी पड़ी। इस दौरान दर्द इतना तेज था कि वे फूट-फूट कर रो पड़ीं।

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटीं दीपिका

हाल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने अपने व्लॉग और सोशल मीडिया अपडेट में बताया कि सर्जरी से पहले वे काफी नर्वस और एंग्जायटी में थीं। दर्द असहनीय होने के कारण उन्होंने बहुत रोईं और कहा कि 'इस बार दर्द सहा नहीं गया।' सर्जरी के बाद भी उन्हें काफी दर्द हो रहा था, लेकिन अब वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आई हैं। उनके पति शोएब इब्राहिम ने भी फैंस को अपडेट देते हुए बताया कि सर्जरी सफल रही है, हालांकि अभी थोड़ा दर्द बाकी है और रिकवरी धीरे-धीरे हो रही है।

यह सर्जरी दीपिका की पिछली लिवर कैंसर सर्जरी (जिसमें लिवर का 22%हिस्सा निकाला गया था) के बाद हुई है। पहले स्टेज-2लिवर कैंसर का इलाज चल रहा था और अब 1.3 cm के सिस्ट की वजह से यह दूसरी प्रक्रिया हुई। दीपिका ने बताया कि परिवार, खासकर उनके छोटे बेटे रूहान के साथ बिताए पल उन्हें मजबूती देते हैं, लेकिन दर्द और इलाज की प्रक्रिया ने उन्हें भावुक कर दिया। एक इमोशनल मोमेंट में बेटे के मासूम सवाल पर भी वे रो पड़ी थीं।

कैसा है दीपिका की तबीयत?

फिलहाल दीपिका की तबीयत स्थिर है और वे रेस्ट ले रही हैं। डॉक्टरों की सलाह पर वे फॉलो-अप में जा रही हैं ताकि कोई रिकरेंस न हो। फैंस लगातार उनकी रिकवरी के लिए दुआएं कर रहे हैं। दीपिका ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि उनकी दुआओं से ही वे मजबूत महसूस कर रही हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वही मुस्कान और वही जोश...हेल्थ ब्रेक के बाद KBC के मंच पर लौटे अमिताभ बच्चन, बिग बी को देख खिल उठा फैंस का चेहरा

Big B Returns KBC: मेगास्टार अमिताभ बच्चन वापस आ गए हैं, जहां लाखों दर्शक उन्हें देखना पसंद करते हैं - कौन बनेगा करोड़पति के स्टेज पर। अपनी हेल्थ पर ध्यान देने के लिए एक छोटे ब्रेक की घोषणा करने के कुछ हफ़्ते बाद, मेगास्टार अपनी ट्रेडमार्क एनर्जी और आकर्षक मुस्कान के साथ पॉपुलर क्विज़ शो के सेट पर लौट आए हैं। KBC के लेटेस्ट प्रोमो में, बिग बी ने दिवाली की मस्ती के बाद दर्शकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने प्रियजनों के साथ त्योहार मनाने के बारे में बात की।

गोविंदा और कोमल रानी की नजदीकियों ने खींचा सबका ध्यान, रोमांटिक तस्वीरों ने मचाया तहलका; फैंस बोले - जोड़ी नंबर 1

Govinda and Komal Rani: बीते कुछ समय से बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा लाइमलाइट में बने हुए है। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अनबन और अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नाम जोड़े जाने को लेकर गोविंदा अक्सर सुर्खियों में छाए रहते है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की लेटेस्ट रोमांटिक फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। कई फैंस इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे है, तो कुछ लोग दोनों को ट्रोल कर रहे है।

Box Office पर ‘रामायण’ का तूफान, 1 हफ्ते में 935 करोड़ पार, फिर भी नहीं टूटा ये रिकॉर्ड

Ranbir Kapoor Highest Grossing Film: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर आई है। 5 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई इस फिल्म ने महज एक हफ्ते में वो कर दिखाया है जो बड़ी-बड़ी फिल्में पूरे लाइफटाइम में नहीं कर पातीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast