Search KhabarFast

Press ESC to close

19 दिन से खाना-पीना छोड़ चुके हैं 'तारक मेहता' के सोढ़ी, दोस्त ने दी उनकी स्थिति पर ताज़ा जानकारी

19 दिन से खाना-पीना छोड़ चुके हैं 'तारक मेहता' के सोढ़ी, दोस्त ने दी उनकी स्थिति पर ताज़ा जानकारी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah News: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अभिनेता गुरुचरण सिंह, जो सोढ़ी के किरदार के लिए प्रसिद्ध हैं, इन दिनों गंभीर रूप से बीमार हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार को उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उनके प्रशंसक चिंतित हो गए और उनकी जल्दी स्वस्थ होने की कामना करने लगे।

बता दें कि,गुरुचरण सिंह की करीबी दोस्त सोनी ने एक इंटरव्यू में कहा कि अभिनेता की स्थिति बहुत गंभीर है। उन्होंने बताया कि गुरुचरण पिछले 19दिनों से खाना-पीना छोड़ चुके हैं, जिससे उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ा है। सोनी ने यह भी बताया कि पिछले दो दिनों से उनके परिवार के सदस्य उनके संपर्क में नहीं हैं, जिससे चिंता और बढ़ गई है। गुरुचरण की मां भी उनकी हालत को लेकर परेशान हैं।

अस्पताल में इलाज और आर्थिक परेशानियां

सोनी ने यह जानकारी भी दी कि गुरुचरण का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। अभिनेता ने हाल ही में बताया था कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वह काम की तलाश में हैं। साथ ही, उन्होंने कहा था कि उनके ऊपर कर्ज भी है। पहले उनकी तबीयत बिगड़ी थी, लेकिन घर लौटने के बाद फिर से उनकी हालत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

पिता की बीमारी के बाद अब गुरुचरण भी बीमार

कुछ समय पहले गुरुचरण सिंह ने अपने पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए थे और उन्हें खून चढ़ाया जा रहा था। अभिनेता ने फैंस से अपील की थी कि वे उनके पिता के लिए प्रार्थना करें। अब, कुछ दिनों बाद, गुरुचरण खुद गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं, जिससे परिवार में चिंता का माहौल है।गुरुचरण सिंह के फैंस और शुभचिंतक उनकी जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत में 10 साल से काम नहीं कर पाए आतिफ असलम, बोले- ‘मैं भारतीय फैंस को बहुत मिस करता हूं’

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने भारत में काम करने पर लगी पाबंदी और अपने भारतीय फैंस के साथ रिश्ते को लेकर भावुक बात कही है। साल 2016 में उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था।

‘अब कोई सेफ नहीं रहेगा, हर कंटेस्टेंट को मिलेगी एक्स्ट्रा Lifeline’, बिग बॉस 20 में आया नया ट्विस्ट

Bigg Boss Rules: कलर्स टीवी के सबसे फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन का ऑफिशियल ट्रेलर आज 12 अगस्त बुधवार को जारी कर दिया गया है। हर बार की तरह इस बार भी शो के होस्ट सलमान खान एक बड़े सरप्राइज के साथ वापस आ रहे हैं। रिलीज किए गए ट्रेलर के अनुसार, इस बार शो के नियमों को पूरी तरह से बदल दिया गया है।

‘SIR के नाम पर मतदाताओं के अधिकारों पर हमला’, वोटिंग लिस्ट से नाम हटाने पर बिफरे एक्टर प्रकाश राज

दरअसल, अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट में, प्रकाश राज ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि कुछ खास मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast