Search KhabarFast

Press ESC to close

दूसरी बार घोड़ी चढ़ेंगे शिखर धवन, शादी की तारीख हुई फाइनल; जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हनिया

दूसरी बार घोड़ी चढ़ेंगे शिखर धवन, शादी की तारीख हुई फाइनल; जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हनिया

Shikhar Dhawan-Sophie Shine:पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन अपनी जिंदगी में नया चैप्टर लिखने को एकदम तैयार है। 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी करने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, यह भव्य लेकिन निजी शादी फरवरी 2026 के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-NCR क्षेत्र में होगी। इस समारोह में क्रिकेट जगत के बड़े नामों के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारे भी गेस्ट के रूप में शामिल होने वाले हैं।

शिखर धवन-सोफी शाइन की शादी

हिंदुस्तान टाइम्स और अन्य प्रमुख मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शिखर खुद प्लानिंग में काफी एक्टिव हैं और चाहते हैं कि यह समारोह उनकी वर्तमान जिंदगी को प्रतिबिंबित करे। एक सूत्र ने बताया 'यह एक नई शुरुआत है और दोनों इसे शांत खुशी और बहुत आभार के साथ मना रहे हैं।' शादी को लेकर ज्यादा डिटेल्स अभी गोपनीय रखी गई हैं, लेकिन यह आयोजन काफी आलीशान होने की उम्मीद है।

दोनों का रिश्ता पहली बार तब सुर्खियों में आया जब वे ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में स्टैंड्स में एक साथ नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स और पब्लिक अपीयरेंस ने अटकलों को हवा दी। मई 2025 में सोफी ने इंस्टाग्राम पर साथ की फोटो शेयर कर रिश्ते की पुष्टि की थी। जून 2025 में शिखर ने सोफी के लिए स्पेशल पोस्ट डाला और उनके जन्मदिन पर भी दोनों ने प्यार भरे मैसेज शेयर किए।

कौन हैं सोफी शाइन?

बता दें, सोफी शाइन आयरलैंड की नागरिक हैं और वर्तमान में अबू धाबी में रहती हैं। वे मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री ली हैं तथा नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा सोफी शिखर धवन फाउंडेशन की हेड हैं, जो खेल और सामुदायिक कार्यों पर फोकस करता है। दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी, जहां दोस्ती प्यार में बदल गई। वे पिछले एक साल से ज्यादा समय से साथ रह रहे हैं।

मालूम हो कि शिखर धवन की पहली शादी ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली आयशा मुखर्जी से 2012 में हुई थी। इस शादी से उनका 11 साल का बेटा जोरावर धवन है। हालांकि, 2021 में शुरु हुई रिश्तों में दूरियों की वजह से दोनों ने 2023 में दिल्ली में तलाक हो गया। तलाक के बाद शिखर ने काफी समय अकेले बिताया और अपने बेटे को याद कर भावुक भी दिखे थे। अब सोफी के साथ नई शुरुआत उन्हें खुशी दे रही है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cricket News: संजू सैमसन की अनदेखी पर भड़के पार्थिव पटेल, वैभव सूर्यवंशी के चयन पर दिया बड़ा बयान

Cricket News: आयरलैंड दौरे पर मिली हार के बाद वैभव सूर्यवंशी को खिलाने को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी। इंग्लैंड दौरे पर उन्हें पहले मैच में नहीं खिलाया गया था। जिसके बाद उनके नाम को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हुई कि उन्हें टीम में खिलाना चाहिए। जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में मौका मिला। लेकिन उन्होंने तीन में कुछ खास नहीं किया। जिसके बाद टीम सेलेक्शन को लेकर काफी ज्यादा चर्चा होने लगी।

IND vs ENG: T20 सीरीज हारने के बाद छलका कप्तान श्रेयस अय्यर का दर्द, नंबर-1 रैंकिंग पर भी मंडराया खतरा

IND vs ENG: पांच मैचौं की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले को जीत कर इंग्लिश टीम ने सीरीज अपने नाम की। बता दें कि बारिश के कारण पहला मैच रद्द होने के बाद इंग्लैंड ने ज़बरदस्त वापसी की और लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली।

NGT का बड़ा आदेश, जयपुर, मुंबई और रायपुर के तीन स्टेडियमों में खेल आयोजनों पर रोक

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने पर्यावरण नियमों के पालन को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। एनजीटी ने देश के तीन प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में फिलहाल सभी खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast