Search KhabarFast

Press ESC to close

रजनीकांत के फैंस के लिए गुड न्यूज, ‘जेलर 2’ को लेकर आया बड़ा अपडेट

रजनीकांत के फैंस के लिए गुड न्यूज, ‘जेलर 2’ को लेकर आया बड़ा अपडेट

Jailer 2Shoot Begins: 'जेलर 2'  साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। लेकिन अब फिल्म को लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है। दरअसल, रजनीकांत की फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 'जेलर 2' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग आज यानी 10 मार्च से चेन्नई में शुरु हो चुकी है।  

जेलर 2 की शूटिंग शुरू

 हाल ही में 'जेलर 2' के प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने आज सोमवार को अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने जेलर 2 का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'मुथुवेल पंडियन की तलाश शुरू, जेलर 2 की शूटिंग आज से शुरू हो रही है।'  

बता दें, 'जेलर 2' 'जेलर' का सीक्वल है, जो 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल मच दिया था। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। वहीं, अब फैंस 'जेलर 2' का बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं।

जनवरी में किया था फिल्म का प्रोमो रिलीज

'जेलर' की सक्सेस के बाद इस फिल्म के मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट बनाने का ऐलान किया था। जिसके बाद जनवरी 2025 में जेलर 2 का प्रोमो रिलीज हुआ था। प्रोमो के रिलीज होते ही फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं था। प्रोमों में रजनीकांत टाइगर मुथुवेल पांडियन का रोल करते हुए नजर आए थे। इसके अलावा प्रोमो में अनिरुद्ध रविचंदर और निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार भी नजर आए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेलर 2 की शूटिंग चेन्नई में हो रही है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा कई नए कलाकार शामिल होंगे। आमिर खान भी इस फिल्म का हिस्सा बन सकते है। इनके अलावा कन्नड़ सुपरस्टार डॉ. शिवा राजकुमार और मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल 'जेलर 2' का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म की स्टार कास्ट की जानकारी सामने नहीं आई है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुंचे सोनू सूद, बोले - हम सिर्फ लोगों के साथ रहना, उनकी मदद...

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पिछले सप्ताह आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए नेपाल पहुंच गए हैं। उनकी टीम राहत कार्यों का समन्वय कर रही है। सोनू सूद ने बताया कि उनकी सूद चैरिटी फाउंडेशन की टीम भारत से आवश्यक सामग्री लेकर आई है और आने वाले महीनों में भी प्रभावित समुदायों की सहायता जारी रखेगी।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast