Search KhabarFast

Press ESC to close

पोस्टर रिलीज होते ही विवादों में घिरी ‘एए 22’, अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म निकली ‘ड्यून’ की कॉपी?

पोस्टर रिलीज होते ही विवादों में घिरी ‘एए 22’, अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म निकली ‘ड्यून’ की कॉपी?

Allu Arjun Upcoming Film: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म 'पुष्पा' से पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया। वहीं, अब अल्लू अर्जुन डायरेक्टर एटली की फिल्म में भी धमल मचाते नजर आने वाले हैं। दरअसल, बीते दिन अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘एए 22’ की घोषणा हो चुकी है। लेकिन इस ऐलान के तुरंत बाद फिल्म विवादों में घिर गई। बता दें, जैसे ही फिल्म का ऐलान हुआ, वैसे ही फिल्म डायरेक्टर एटली कुमार पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बीते दिन अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘एए 22’ का ऐलान हो चुका है। लेकिन इस फिल्म डायरेक्टर एटली कुमार पर 'ड्यून' के पोस्टर की नकल करने का आरोप लगाया गया है। क्योंकि फिल्म ‘एए 22’ और 'ड्यून' के पोस्टर में कुछ समानताओं देखी गई हैं।

बता दें, फिल्म ‘एए 22’ का पोस्टर जैसे ही रिलीज किया गया, वैसे ही लोगों ने 'ड्यून' के पोस्टर की नकल करने का आरोप लगाना शुरु कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि फिल्म ‘एए 22’ का पोस्टर साल 2021 की हॉलीवुड फिल्म 'ड्यून' से काफी मिलता-जुलता है। 

एटली पर पहले भी लगे थे ये आरोप

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब फिल्म डायरेक्टर एटली कुमार पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया गया है। इससे पहले भी कई लोगों ने उन पर फिल्मों की कॉपी करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एटली ने कई बार दूसरी फिल्मों से कुछ दृश्यों को कॉपी किया है।

अब अगर फिल्म ‘एए 22’ की बात करें तो एटली के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘एए 22’ का बजट 800 करोड़ रूपए है। यब फिल्म एक साइंस-फिक्शन एक्शनर फिल्म है। बता दें, अभी तक के करियर में यह अल्लू अर्जुन की 22वीं फिल्म है। तो वहीं, एटली की छठी फिल्म है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज, 19 साल बाद शिवम पंडित बनकर लौटे इमरान हाशमी

'आवारापन 2' का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार को जारी किया गया, जिसमें इमरान हाशमी की शिवम पंडित के रूप में वापसी की पहली झलक दिखाई गई है। मूल फिल्म को एक कल्ट फिल्म का दर्जा प्राप्त हुआ था और लगभग दो दशक बीत चुके हैं।

सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, असम बाढ़ में उजड़े परिवारों के लिए बनें मसीहा; बेघरों को मिलेंगे नए घर

Salman Khan: देशभर में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। तो वहीं, असम, केरल और गुजरात में आई बाढ़ ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, असम में आई बाढ़ में अभीतक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि हजारो लोगों को बेघर होना पड़ा और राहत शिविरों में शिफ्ट होना पड़ा। इसी बीच, असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक मसीहा बनकर सामने आए हैं।

'Lock Upp 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, फाइनल मुकाबले में शिवंगी जोशी को 7 वोटों से हराया; ट्रॉफी के साथ जीती बड़ी प्राइज मनी

Shreya Kalra wins Lock Upp 2: आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ! नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' के विजेता की घोषणा हो चुकी है। बुधवार रात को श्रेया कालरा ने जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इसी के साथ उन्हें 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast