रणवीर-दीपिका के रिश्ते में आई दरार? अभिनेता ने बताया सच

रणवीर-दीपिका के रिश्ते में आई दरार? अभिनेता ने बताया सच

नई दिल्ली: बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। एक लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। वही अबतक उनकी खुशहाल जिंदगी चल रही है। लेकिन हाल ही में ट्विटर पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसको देखने के बाद लग रहा है कि दोनों कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

दरअसल सोशल मीडिया एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी, जो अब रणवीर सिंह के बयान के बाद से दूर हो गई है। पहले बात करते है। हाल के वायरल वीडियो की। जिसमें अभिनेता कहते नजर आ रहे हैं कि टचवुड...हम दोनों 2012 में मिले और डेटिंग शुरू की। इस साल हम दोनों को साथ में 10 साल हो गए हैं।

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के सेट से शुरू हुई थी। इस फिल्म में दोनों पहली बार साथ नजर आए थे। वहीं, इसके बाद दोनों 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और 83 में भी साथ काम कर चुके हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को भी लोग काफी पसंद करते हैं। बता दें कि दीपिका इन दिनों अपनी खराब सेहत को लेकर भी चर्चा में हैं। बीते दिनों अपने अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

Leave a comment