Search KhabarFast

Press ESC to close

The Family Man 3 का धमाकेदार सरप्राइज, मनोज बाजपेयी का दमदार फर्स्ट लुक आउट!

The Family Man 3 का धमाकेदार सरप्राइज, मनोज बाजपेयी का दमदार फर्स्ट लुक आउट!

The Family Man 3: अगर आप मनोज बाजपेयी के दीवाने हैं, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि 'द फैमिली मैन' का तीसरा सीजन जल्द ही आपके स्क्रीन पर धमाल मचाने वाला है! प्राइम वीडियो की इस मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ने रिलीज से पहले ही फैंस का जोश हाई कर दिया है। मेकर्स ने हाल ही में सीरीज का पहला पोस्टर रिवील किया, जिसमें श्रीकांत तिवारी के किरदार में मनोज बाजपेयी का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है।

पोस्टर ने बढ़ाई उत्सुकता

प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'द फैमिली मैन 3' का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में मनोज बाजपेयी को बंदूकधारियों से घिरा हुआ दिखाया गया है, और उनके चेहरे पर हैरानी का भाव है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया, "सबकी नजरें हमारे फैमिली मैन पर हैं। नया सीजन जल्द आ रहा है।" इस पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "श्रीकांत तिवारी और जेके की जोड़ी फिर से धमाल मचाएगी।" तो दूसरे ने मजाक में कहा, "12वीं से ग्रेजुएशन हो गया, अब तो रिलीज डेट बता दो।"

फैंस बोले- 'गैंग इज बैक'

पोस्टर रिलीज होते ही फैंस ने इसे खूब सराहा। मनोज बाजपेयी को एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के रोल में देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। एक फैन ने कमेंट किया, "आखिरकार जेके और श्रीकांत की वापसी हो ही गई।" वहीं, कई यूजर्स रिलीज डेट की मांग कर रहे हैं। फैंस की बेकरारी साफ जाहिर कर रही है कि इस सीरीज का क्रेज कितना ज्यादा है।

शानदार स्टार कास्ट

'द फैमिली मैन 3' में मनोज बाजपेयी के साथ कई दमदार सितारे नजर आएंगे। गुल पनाग, जो पहले सीजन में दिखी थीं, इस बार वापसी कर रही हैं। इसके अलावा संदीप किशन, जुगल हंसराज, श्रेया धनवंतरी, दर्शन कुमार, दलीप ताहिल, सीमा बिस्वास, विपिन कुमार शर्मा और हरमन सिंघा जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाएंगे। यह स्टार कास्ट सीरीज को और रोमांचक बनाने का वादा करती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Awarapan 2' से शिवम बनकर लौट रहे इमरान हाशमी, फैंस के लिए आया अपडेट; बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल को दे पाएंगे टक्कर?

इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं और रिलीज से पहले ही इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर सनी देओल और इमरान हाशमी के संभावित बॉक्स ऑफिस क्लैश की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर इमोशनल और इंटेंस अवतार में नजर आने वाले हैं, जिससे उनके कमबैक को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

Viral Girl: उसका हाथ मेरे कुर्ते के अंदर से जांघ तक गया.. वायरल गर्ल का चौंकाने वाला खुलासा, जानिये कौन था वो शख्स ?

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कानपुर वाली ठाकुर गर्ल का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने साथ हुई बदतमीजी का जिक्र कर रही हैं। उनका आरोप है कि ई-रिक्शा में सवार एक मुस्लिम युवक ने उन्हें बैड टच करने की कोशिश की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast